Google के फ्लैगशिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता

अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को अधिक कीमत होने के वजह से नहीं खरीद रहे हैं तो बीते साल आए Google Pixel 9 Pro पर भी नजर डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2025 07:57 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा है।
  • Google Pixel 9 Pro में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है।

Google Pixel 9 Pro में 42 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Google

Google ने हाल ही में Pixel 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को अधिक कीमत होने के वजह से नहीं खरीद रहे हैं तो बीते साल आए Google Pixel 9 Pro पर भी नजर डाल सकते हैं। फ्लिपकार्ट Pixel 9 Pro पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। यहां हम आपको Google Pixel 9 Pro पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google  Pixel 9 Pro Offers & Price 

Google Pixel 9 Pro का 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल अगस्त में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 86,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 55,850 रुपये कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 23,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 9 Pro Specifications

Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की सुपर एक्चुआ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 2856 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेशन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए Pixel 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल ऑक्टा पीडी वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी अल्ट्रावाइड कैमरा और 30x सुपर रेस के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड पीडी टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72.0 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 199 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Top-notch display
  • Amazing loudspeakers
  • Decent battery life
  • Excellent cameras
  • AI powerhouse
  • Bad
  • Expensive
  • Single RAM and storage model available
  • Lags behind in raw performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

42-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1280x2856 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.