Google Pixel 8a लॉन्च होगा 8GB रैम, OLED डिस्प्ले, 27W चार्जिंग के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक!

फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2024 18:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन की बैटरी कैपिसिटी 4,492mAh की बताई गई है।
  • फिंगर प्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के भीतर ही दिया जाएगा।
  • डिवाइस वायरलेस Qi चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है।

Google Pixel 8a इसके पहले आए Google Pixel 7a का सक्सेसर होगा।

Google Pixel 8a के लॉन्च में बहुत कम समय रह गया लगता है। फोन लॉन्च के बेहद नजदीक है। फोन को लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। फोन के स्पेसिफिकेशंस से लेकर प्राइसिंग तक लीक हो चुकी है। अब फोन के फुल स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। आइए जानते हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Google Pixel 8a के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर MysteryLupin ने अपने X सोशल मीडिया हैंडल से इसके बारे में एक PDF शेयर किया है जिसमें फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। कहा गया है कि फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी भी मिलने वाली है। फोन के डाइमेंशन 152.1 x 72.7 x 8.9 mm और वजन 188 ग्राम बताया गया है। 

फोन में Tensor G3 चिपसेट बताया गया है जो कि कई रिपोर्ट्स में भी बताया जा चुका है। फोन में  8GB LPDDR5x RAM होगी जिसके साथ 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज होगी। इसके अलावा इसमें Magic Touch-up, Better Grip Magic, Real Tone जैसे कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी इसके साथ 7 साल के अपडेट्स दे सकती है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 4,492mAh की बताई गई है। इसके साथ में 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। 

फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। साथ ही इसमें वायर्ड चार्जिंग के लिए वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। टिप्स्टर ने कहा है कि डिवाइस वायरलेस Qi चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है। फिंगर प्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के भीतर ही दिया जाएगा। उसके अलावा फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिलने वाला है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.