Google Pixel 8 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Samsung कैमरा, जानें सबकुछ

Google Pixel 8 Pro में Samsung द्वारा 2021 में पेश किया गया कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Google Pixel 8 Pro पर काम कर रही है।
  • Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी कैमरा होगा।
  • सैमसंग ने 1/1.12 इंच सेंसर को 2021 में पेश किया गया था।

Google Pixel 7 Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर Google Pixel 8 Pro पर काम कर रही है। हाल ही में इस फोन के आधिकारिक तौर पर एंट्री से पहले ही कैमरा स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बीते साल लॉन्च हुए Pixel 7 Pro के सक्सेसर के तौर पर आने वाले Pixel 8 Pro में Samsung द्वारा 2021 में पेश किया गया कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इससे पता चलता है कि Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Pixel 7 Pro और Pixel 6 Pro दोनों में ही सैमसंग Samsung ISOCELL GN1 कैमरा सेंसर दिया गया है, जबकि Samsung Galaxy S23 Ultra में Samsung का नया 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP2 सेंसर है।

 
Advertisement
जाने-माने टिप्सटर Ice Universe ने दावा किया है कि Pixel 8 Pro में Samsung ISOCELL GN2 प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इस 1/1.12 इंच सेंसर को सैमसंग द्वारा 2021 में पेश किया गया था। यह एक 50 मेगापिक्सल इमेज सेंसर है, जिसके लेकर दावा किया गया था कि क्वाड पिक्सेल-बिनिंग टेक्नोलॉजी के साथ बड़े 2.8-माइक्रोन पिक्सल आकार का इस्तेमाल करके कम रोशनी में बेहतर रिजल्ट प्रदान करता है। यह यूजर्स को 480fps पर फुल-एचडी वीडियो या 120fps पर 4K वीडियो और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता प्रदान करता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि, पहली बार ऐसी अफवाह नहीं आई है कि Google अपने Pixel 8 सीरीज फोन में Samsung के GN2 सेंसर लेकर आ रहा है। बीते साल दिसंबर में, डेवलपर Kuba Wojciechowski ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro के कैमरा फीचर्स में इसी सेंसर के आने का सुझाव दिया था।
Advertisement

कुछ दिनों पहले Pixel 8 और Pixel 8 Pro के केस (कवर) के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे एक सुझाव मिला था कि स्मार्टफोन में क्या मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इन रेंडर्स से पता चला था कि Pixel 8 और Pixel 8 Pro के डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल पुराने वाले मॉडल जैसे ही होंगे।

अगले महीने कंपनी अपनी वार्षिक Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाली है। अगर कंपनी ने बीते साल जैसा ही किया तो इस इवेंट में Pixel 8 सीरीज के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने से लेकर Pixel 7a और अनुमानित Pixel Fold को पेश किए जाने की संभावना है। दोनों स्मार्टफोन्स की जानकारी पिछली कई लीक्स से सामने आ चुकी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने आगामी इवेंट में फोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

11.1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5003 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.