Google Pixel 8 और 8 Pro में मिलेंगे Pixel 7 सीरीज से बेहतर डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स!

Google दोनों हैंडसेट के ब्राइटनेस लेवल में भी सुधार करेगी और अपकमिंग स्मार्टफोन 1600 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेंगे। बता दें कि Pixel 7 सीरीज में 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, अपडेटेड: 19 जून 2023 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8 Pro को फ्लैट स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • Pixel 8, Pixel 7 की तुलना में थोड़े छोटे डिस्प्ले के साथ आ सकता है
  • इससे पहले कैमरा, चिपसेट और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारियां लीक हो चुकी हैं

Google Pixel 8 सीरीज में स्टैंडर्ड स्मार्टफोन मॉडल के साथ Pro मॉडल होने की उम्मीद है

Google Pixel 8 सीरीज के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। उम्मीद है कि कंपनी इस साल के अंत में दो प्रीमियम पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिनके नाम Pixel 8 और Pixel 8 Pro होंगे। हर साल की तरह इस साल भी आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी लॉन्च से महीनों पहले लीक हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि Google Pixel 8 Pro को फ्लैट स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर, Pixel 8 स्मार्टफोन Pixel 7 की तुलना में थोड़े छोटे डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 8 Pro को 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। Pixel 7 Pro के विपरीत, Pixel 8 Pro में फ्लैट डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। यह भी कहा जा रहा है कि डिस्प्ले पहले की तुलना में कम वर्गाकार होगा और कॉर्नर से थोड़ा अधिक गोल होगा। वहीं, Pixel 8 कथित तौर पर Pixel 7 की 6.3-इंच की स्क्रीन की तुलना में थोड़े छोटे, 6.17-इंच के OLED डिस्प्ले से लैस होगा।
Advertisement

यूं तो Pixel 8 में समान 2,400 x 1,080-पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलने की बात कही गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार छोटे डिस्प्ले के कारण अधिक पीपीआई (427 PPI) से लैस होगा। Pixel 8 Pro कथित तौर पर Pixel 7 Pro के 3,120 x 1,440-पिक्सल रिजॉल्यूशन के बजाय थोड़े कम 2,992 x 1,344 रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Google दोनों हैंडसेट के ब्राइटनेस लेवल में भी सुधार करेगी और अपकमिंग स्मार्टफोन 1600 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेंगे। बता दें कि Pixel 7 सीरीज में 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
Advertisement

इसके अलावा, रिफ्रेश रेट में भी बदलाव होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि Pixel 8 स्मार्टफोन 10Hz और 120Hz के बीच रिफ्रेश रेट बदलने की क्षमता से लैस होगा, जबकि Pixel 8 Pro 5Hz और 120Hz के बीच स्विच करने में सक्षम होगा।
Advertisement

इससे पहले दोनों हैंडसेट के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे। दोनों स्मार्टफोन्स में 50-मेगापिक्सल का Samsung GN2 प्राइमरी कैमरा सेंसर होने की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि Pixel 8 Pro में अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का Sony IMX787 कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48-मेगापिक्सल का Samsung GM5 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। एक लीक वीडियो के अनुसार, हैंडसेट में कैमरा सेंसर के बगल में एक तापमान सेंसर होने की भी उम्मीद है।

कहा जा रहा है कि Pixel 8 में डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 0.55x जूम रेशियो के साथ 12-मेगापिक्सल सोनी IMX386 अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। दोनों हैंडसेट में 11-मेगापिक्सल का सैमसंग 3J1 सेंसर होने की उम्मीद है।
Advertisement

चिपसेट और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी भी लीक हो चुकी है। दोनों फोन में अपकमिंग Google Tensor G3 SoC मिलने की उम्मीद है और फोन Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.