Google Pixel 8 Pro और Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा

Pixel 8 Pro नए Tensor G3 SoC के साथ आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह सैमसंग के Exynos 2300 SoC पर बेस्ड होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2023 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8 Pro नए Tensor G3 SoC के साथ आएगा।
  • Google Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 8 Pro £999/€1099 (1,01,350/96,773) में आएगा।

Google Pixel 7 Pro में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google 4 अक्टूबर को Pixel 8 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन की लुक्स से लेकर कीमत तक कई लक्स आ चुकी हैं। इस पोस्ट में हम Pixel 8 Pro की अब तक आई डिटेल्स की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपको यह पता लग जाएगा कि Pixel 8 Pro किन स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। 


Pixel 8 Pro  का डिजाइन और डिस्प्ले 

लीक्स के अनुसार, Pixel 7 Pro की तुलना में इस फोन में काफी बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इसका कैमरा वाइजर और ओवरऑल लुक लगभग एक समान रहने वाली है। वाइजर पर ट्रिपल बैक कमर के लिए बड़ा कटआउट देखने को मिलेगा। इसका बिल्ड मटेरियल भी वही अल्युमिनियम और ग्लास का होगा।   
Advertisement

डिवाइस के फ्रंट में फ्लैट 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले, 3120×1440 पिक्सल रिजोल्यूशन, 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया जाएगा। फोन IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.6mm, चौड़ाई 76.5mm, मोटाई 8.7mm डाइमेंशन और वजन में 213 ग्राम होगा। 
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Pixel 8 Pro नए Tensor G3 SoC के साथ आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह सैमसंग के Exynos 2300 SoC पर बेस्ड होगा। सैमसंग के 3nm नोड पर बानी यह चिप पिछले मॉडल से काफी बेहतर और कूल काम करेगी। Pixel 8 Pro में यूएस में 12GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। बाकी जगह 512GB स्टोरेज तक का ऑप्शन दिया जाएगा। फोन 5,050mAh बैटरी के साथ आएगा जो 30W फास्ट चार्जिंग 23W Qi-वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। यह वाईफाई 7 और ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करेगा। फोन एंड्राइड 14 के साथ आएगा और इसे 5 बड़े ओएस अपडेट्स के साथ 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलेंगे। 


कैमरा सेटअप


Pixel 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Sony IMX787 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसमें ऑटोफोकस के साथ वाइड 125.5° फील्ड ऑफ व्यू भी होगा। साथ ही इसमें 48 मेगापिक्सल का 5x ऑप्टिकल जूम के साथ सैमसंग GM5 टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा। यह डिजिटली 30x तक जूम कर आएगा। सेल्फीज के लिए पिक्सल 8 प्रो में 10.5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। 


Advertisement
Pixel 8 Pro की कीमत

 
कीमत की बात करें तो यूके और यूरोप में Pixel 8 Pro £999/€1099 (1,01,350/96,773) में आएगा। यूएस की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार,स्मार्टफोन $899 (लगभग 74,776 रुपये) से शुरू होगा। गूगल फोन को प्री-आर्डर करने पर Pixel Watch 2 साथ में फ्री देगा। गूगल फोन को 3 कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में लेकर आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8 Price, Pixel 8 Pro Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  6. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  7. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  10. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.