Google Pixel 4a की स्पेसिफिकेशन लीक, रिटेल बॉक्स से मिली डिज़ाइन की झलक

Google Pixel 4a फोन 5.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। यह भी दावा है कि पिक्सल 4ए ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और एडरेनो 618 जीपीयू से लैस होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 4a हो सकता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस
  • गूगल पिक्सल 3ए का अपग्रेड होगा आगामी गूगल फोन
  • लीक हुए रिटेल बॉक्स में मिली फोन की झलक

Google Pixel 4a हो सकता है 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस

Google Pixel 4a फोन पिछले साल लॉन्च हुए मिड-रेंज फोन Pixel 3a का अपग्रेड वर्ज़न है। यह फोन अपने टीज़र्स और लीक के चलते पिछले लम्बे समय से खबरों में बना हुआ है। वहीं, अब इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन नई जानकारियों के साथ ऑनलाइन सामने आए हैं। यह फोन 5.81 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा गूगल पिक्सल 4ए फोन के डिब्बे की भी एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें फोन वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल और ब्लैक रंग के विकल्प में दिखाई देता है।

9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, यह आगामी Google Pixel 4a फोन 5.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल होगा। याद दिला दें, गूगल पिक्सल 3ए फोन में 5.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले था, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,220 पिक्सल था। यह अगामी फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और एडरेनो 618 जीपीयू से लैस हो सकता है। वहीं, इसके सीपीयू की जानकारी पुरानी लीक्स में सामने आ चुकी है।
Advertisement

इसके अलावा, 9to5Google की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गूगल पिक्सल 4ए फोन में 3,080 एमएएच की बैटरी आएगी। वहीं, फोन के दो वेरिएंट होंगे एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी। दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट में 6 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कैमरे की बात करें तो इसमें 12.2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता गूगल पिक्सल 4 की तरह होगी। नए लीक में सामने आया है कि फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल होगा।

TechDroider नाम के टिप्सटर ने ट्विटर पेज पर इस फोन के डिब्बे की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में फोन का वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ्लैश और सिंगल रियर कैमरे के साथ दिखा था। डिब्बे पर दिखाया गया फोन काले रंग में था और इसमें सफेद रंग का पावर बटन था। यह गूगल के पुराने फैशन की तरह ही है, जिसमें फोन का पावर बटन अलग रंग का होता है। फोन का यह रिटेल बॉक्स इशारा कर रहा है कि फोन अब लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। संभावना है कि यह फोन अगले महीने लॉन्च कर दिया जाएगा। बात दें, Google Pixel 3A फोन मई 2019 में लॉन्च हुआ था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • Bad
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Guaranteed updates for three years
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
  • Weak processor and low storage for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.