Google Pixel 4a का कथित वीडियो आया सामने, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Google Pixel 4a होगा एक रियर कैमरे से लैस। दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल 4ए का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का।

Google Pixel 4a का कथित वीडियो आया सामने, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Google Pixel 4a को लॉन्च करने में अभी होगी देरी

ख़ास बातें
  • 5.81 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है Google Pixel 4a
  • गूगल पिक्सल 4ए में हो सकती है 3,080 एमएएच की बैटरी
  • गूगल पिक्सल 4ए में होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर
विज्ञापन
अभी हाल ही में Google Pixel 4a स्मार्टफोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट लीक हुई थीं। हालांकि, अब एक नया हैंड्स ऑन वीडियो सामने आया है जो कथित गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन का है। बता दें कि पिक्सल 4ए कंपनी का अगला किफायती फोन है। यह वीडियो TechnoLike Plus द्वारा पोस्ट की गिया है। वीडियो में 5.81 इंच होल-पंच डिस्प्ले वाले डिवाइस को दिखाया गया है, जिसमें कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित है। इस वीडियो से गूगल की पिक्सल सीरीज़ के इस स्मार्टफोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

6 मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो में बताया गया है कि Google Pixel 4a प्लास्टिक बॉडी के साथ आएगा। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इस फोन में बड़े कैमरे मॉड्यूल की जगह सिंगल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें एक एलईडी फ्लैश भी है। यहां एक मात्र कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी जगह दी गई है। वहीं, फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया गया है।


बॉडी और साइज़ के अलावा यह वीडियो कथित पिक्सल 4ए हैंडसेट के अन्य फीचर्स से भी पर्दा उठाता है, जैसे कि इसमें 5.81 इंच का डिस्प्ले होगा। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि फोन 443 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

जानकारी मिली है कि गूगल पिक्सल 4ए में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा। वीडियो की मानें तो पिक्सल 4ए 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा। फोन की बैटरी 3,080 एमएएच बताई गई है। इसमें कोई सोली चिप नहीं है जो इसे भारत में लाए जाने की ओर मजबूत इशारा है।

वीडियो में पिक्सल 4ए हैंडसेट के XL वेरिेएंट का ज़िक्र नहीं है। संभव है कि इसके बारे में भविष्य में जानकारी मिले। क्योंकि इस फोन का लॉन्च अभी दो महीने दूर है। इस वीडियो में फोन अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ नज़र आ रहा है।

वीडियो बनाने वाले व्लॉगर ने बताया कि उसे यह गूगल पिक्सल 4ए डिवाइस Cuban store से मिला है। हालांकि, अभी यह साफ नही हुआ कि इस स्टोर के पास यह डिवाइस कैसे आया?

कुछ दिन पहले कथित पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की असल तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं। लीक हुईं इन तस्वीरों में फोन का वही डिजाइन देखने को मिला था, जो इस वीडियो में दिखा है। वीडियो में फोन होल-पंच डिस्प्ले और पतले बेज़ल के साथ दिखा है।

पहले गूगल पिक्सल 4ए को मई में होने वाले I/O 2020 में लॉन्च किया जाना था। लेकिन, गूगल ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए I/O 2020 इवेंट को रद्द कर दिया। अब गूगल पिक्सल 4ए कब लॉन्च होगा? इसको लेकर कोई बयान ज़ारी नहीं किया गया है। एक अलग रिपोर्ट की मानें तो अभी पिक्सल 4ए के लॉन्च को थोड़ा और समय लगने वाला है। क्योंकि गूगल अपने फोन का प्रोडक्शन चीन से ले जाकर किसी दूसरे देश स्थानांतरित करने वाला है। गूगल की योजना है कि वह पिक्सल 4ए का प्रोडक्शन वियतनाम में अगले महीने से शुरू करेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • कमियां
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले5.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3140 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 होगा बेस्ट कैमरा फोन! 24MP सेंसर के साथ नया फीचर लीक
  2. सिकुड़ रही है चंद्रमा की धरती! NASA के Artemis मिशन में पड़ेगी खटाई? वैज्ञानिकों ने क्या कहा, जानें
  3. 400 फीट साइज का एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! मचेगी तबाही?
  4. ChatGPT को बनाएं फोन का सिक्योरिटी गार्ड! चुटकी में पता लगाएगा स्कैम, जानें हिडन फीचर
  5. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!
  7. 15 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का धांसू फोन! 50MP के चार कैमरा से लैस!
  8. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  9. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »