Google Pixel 4 और Pixel 4 XL हो सकते हैं दो रियर कैमरों से लैस

कथित Pixel 4 और Pixel 4 XL के केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। जानें पिक्सल 4 के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 21 जून 2019 17:33 IST

Google Pixel 4 और Pixel 4 XL हो सकते हैं दो रियर कैमरों से लैस

Photo Credit: Twitter/Sudhanshu Ambhore

Google ने पिछले हफ्ते Pixel 4 की एक आधिकारिक तस्वीर जारी की थी जिससे पिक्सल 4 के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली थी। तस्वीर में फोन का रियर पैनल और चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया था। अब, कथित Pixel 4 और Pixel 4 XL के केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। रेंडर में दो फोन दिखाए गए हैं जिनका डिज़ाइन एक समान दिख रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर बायीं ओर चौकोर कैमरा मॉड्यूल हैं जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा सेंसर और माइक्रोफोन होल दिख रहा है।

टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore ने ट्वीट करके कथित Pixel 4 और Pixel 4 XL के केस रेंडर की शेयर किया है। तस्वीरों में वॉल्यूम और पावर बटन की प्लेसमेंट को भी दर्शाया गया है। केस रेंडर में दो फोन नज़र आ रहे हैं जिनके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है।
Advertisement

Google ने भी कुछ समय पहले Pixel 4 की आधिकारिक तस्वीर को जारी किया था जिससे इस बात का संकेत मिला था कि फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरा सेंसर हो सकते हैं। नए रेंडर से इस बात का संकेत मिला है कि फोन के पिछले हिस्से पर दो कैमरा सेंसर हैं और ऊपर माइक्रोफोन होल दिया गया है।

गूगल द्वारा आधिकारिक तस्वीर जारी करने के बाद Google Pixel 4 की वास्तविक तस्वीर लीक हुई थी जिसमें फोन के बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल की झलक मिली थी। पता चला था कि कैमरा मॉड्यूल के ऊपरी हिस्से में कैमरा नहीं बल्कि माइक्रोफोन है जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान नॉयस कैंसलेशन के काम आएगा।
Advertisement

ऐसा प्रतीत होता है कि Google के आगामी फोन में आपको टो-टोन फिनिश की झलक नहीं मिलेगी जो अभी तक लॉन्च हुए सभी पिक्सल फोन का हिस्सा है। ऐसा लग रहा है कि पिक्सल फोन के पहली जेनरेशन के बाद अब कंपनी एक बार फिर Pixel 4 स्मार्टफोन में ब्लू शेड का इस्तेमाल कर सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.