Google Pixel 2 और Pixel XL 2 को 5 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन के अपग्रेड को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इन्हें पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 के नाम से जाना जाएगा। अब एक रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख को लेकर दावा किया गया है। लोकप्रिय टिप्सटर इवान ब्लास ने गुरुवार को ट्वीट किया कि पिक्सल सीरीज के दूसरे जेनरेशन के डिवाइस 5 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 24 अगस्त 2017 14:31 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन के अपग्रेड को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है
  • इन्हें पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 के नाम से जाना जाएगा
  • ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर से लैस होंगे
गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन के अपग्रेड को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इन्हें पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 के नाम से जाना जाएगा। अब एक रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख को लेकर दावा किया गया है। लोकप्रिय टिप्सटर इवान ब्लास ने गुरुवार को ट्वीट किया कि पिक्सल सीरीज के दूसरे जेनरेशन के डिवाइस 5 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

ब्लास ने ट्वीट के ज़रिए यह भी जानकारी दी है कि ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर से लैस होंगे। ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। अगर यह जानकारी सही है तो Pixel स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन होंगे। Pixel 2 और Pixel XL 2 की लॉन्च की तारीख कई मायने में अहम होगी। क्योंकि इससे पहले एलजी वी30 और ऐप्पल के इस साल के आईफोन को रिलीज कर दिया जाएगा। याद रहे कि बुधवार को ही सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 8 फ्लैगशिप डिवाइस से पर्दा उठाया था। गौर करने वाली बात है इन फोन में कम बेज़ल वाले डिस्प्ले होने की बात हो रही है। लेकिन गूगल के पिक्सल हैंडसेट के स्क्रीन को लेकर विरोधाभासी जानकारियां सामने आती रही हैं। एचटीसी द्वारा बनाए गए पिक्सल 2 में एजसेंस वाले स्टाइस फ्रेम रहने की उम्मीद है। वहीं, पिक्सल एक्सएल 2 को एलजी द्वारा बनाया जाएगा। इसमें बिना बेज़ल वाला 18:9 डिस्प्ले होगा।
Advertisement

Pixel 2 का हाल ही में अमेरिकी की एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, पिक्सल 2 में 'एक्टिव एज' स्क्वीज़ेबल फ़ीचर होगा। उम्मीद है कि यह फ़ीचर एज सेंस फ़ीचर की तरह काम करेगा जिसे पहले एचटीसी ने अपने यू11 स्मार्टफोन में दिया था। यह एंड्रॉयड 8.0.1 पर चलेगा।

एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, Google Pixel 2 स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, एनएफसी, ब्लूटूथ और 802.11 एसी वाई-फाई सपोर्ट होने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के अलावा 64 जीबी और 128  जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फोन में एक 'ऑलवेज़ ऑन' डिस्प्ले मोड होने का भी खुलासा हुआ है। पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन में क्रमशः 4.95 इंच फुल एचडी और 5.99 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने का पता चला था जिसे एलजी द्वारा बनाया जाएगा। इसके अलावा पिक्सल स्मार्टफोन से 3.5 एमएम हेडफोन जैक को हटाए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अक्टूबर महीने में होने वाले गूगल के हार्डवेयर इवेंट में स्मार्टफोन के अलावा भी कई अन्य प्रोडक्ट को पेश किए जाने की उम्मीद है। इस हफ्ते ही जानकारी मिली थी कि गूगल नए क्रोमबुक पिक्सल और एक मिनी गूगल होम स्पीकर पर काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.