Google Pixel 2 की बिक्री भारत में शुरू

Google Pixel 2 को भारत में बुधवार से उपलब्ध करा दिया गया। नया पिक्सल स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स, विजय सेल्स और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 2 को भारत में बुधवार से उपलब्ध करा दिया गया
  • पिक्सल 2 हैंडसेट भारत में जस्ट ब्लैक और क्लियरली व्हाइट रंग में उपलब्ध
  • पिक्सल 2 की कीमत भारत में 61,000 रुपये से शुरू होती है
Google Pixel 2 को भारत में बुधवार से उपलब्ध करा दिया गया। नया पिक्सल स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स, विजय सेल्स और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध होगा। गूगल ने पहले ही पिक्सल 2 के लिए एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और अन्य कंपनियों से फाइनेंसिंग स्कीम का ऐलान किया था। नया पिक्सल 2 हैंडसेट भारत में जस्ट ब्लैक और क्लियरली व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। पिक्सल 2 एक्सएल की बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी। दोनों ही मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग 26 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

Google Pixel 2 की भारत में कीमत
Advertisement
पिक्सल 2 की कीमत भारत में 61,000 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 64 जीबी मॉडल मिलेगा। वहीं, 128 जीबी मॉडल की कीमत 70,000 रुपये है। भारत में पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी मॉडल की कीमत 73,000 रुपये है। वहीं, 128 जीबी मॉडल आपको 82,000 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने पिक्सल 2 डिवाइस के लिए कई लुभावने प्री-ऑर्डर ऑफर का भी ऐलान किया था। हाल ही में रिलायंस जियो ने भी पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल के प्री-ऑर्डर ऑफर की घोषणा की थी।

 

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के सारे स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 2 XL में पतले बेज़ल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। आपको क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो आज का तारीख में प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आम है। पिक्सल 2 एक्सएल में 3520 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

गूगल पिक्सल 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

छोटे Google Pixel 2 में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के अलावा हेडफोन सॉकेट का भी काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। 2700 एमएएच की बैटरी को इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Advertisement

गूगल पिक्सल 2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.