Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। नई स्मार्टफोन सीरीज को 12 अगस्त को Made by Google इवेंट में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 17:18 IST
ख़ास बातें
  • गूगल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में Pixel Glow कहा जाने वाला नया फीचर दिया जाएगा
  • इस सीरीज को 12 अगस्त को Made by Google इवेंट में पेश किया जाएगा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज को 12 अगस्त को मेड बाय गूगल इवेंट में पेश किया जा सकता है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। गूगल ने इन स्मार्टफोन्स के लिए महंगे प्राइसेज होने की पुष्टि की है। इसका कारण मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में गूगल के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव के हवाले से बताया गया है कि मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का कंपनी की हार्डवेयर डिविजन पर असर पड़ा है। इस चुनौती का सामना लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां कर रही हैं। इस वजह से नए स्मार्टफोन्स को अधिक प्राइसेज पर लॉन्च किया जा रहा है। गूगल के एग्जिक्यूटिव ने संकेत दिया कि आगामी Pixel 11 सीरीज के अलावा Google Pixel 10 सीरीज के प्राइसेज को भी बढ़ाया जा सकता है। 

Advertisement

उदाहरण के लिए, यूरोप में Google Pixel 11 का शुरुआती प्राइस लगभग 999 यूरो (लगभग 1,09,200 रुपये) का हो सकता है। Google Pixel 11 Pro को यूरोप में 1,199 यूरो (लगभग 1,31,000 रुपये) और Google Pixel 11 Pro XL को 1,399 यूरो (लगभग 1,53,000 रुपये) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज को 12 अगस्त को Made by Google इवेंट में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। 

गूगल ने आगामी स्मार्टफोन्स में Pixel Glow कहा जाने वाला नया फीचर मिलने की जानकारी दी है। यह विजुअल एलिमेंट स्मार्टफोन के रियर पैनल पर होगा। इस फीचर के लिए लाइट स्ट्रिप का इस्तेमाल करने के बजाय इसमें कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में इंटीग्रेट किया गया है। Google Store के होमपेज पर दिए गए प्रमोशनल क्लिप में गोल्डन कलर वाला स्मार्टफोन दिख रहा है। इसमें गूगल की Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने टीजर में स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नए विजुअल एलिमेंट Pixel Glow का खुलासा किया है। यह कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में फ्लैश के स्थान पर है। इस टीजर के एनिमेशन में लाइट के कई कलर्स में डिस्प्ले को प्रदर्शित किया गया है। हालांकि, इस फीचर के फंक्शंस या कस्टमाइजेशन के विकल्पों का पता नहीं चला है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.