• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Pixel 10a खरीदने का इंतजार? नहीं मिलेंगे लेटेस्ट प्रोसेसर और ये जरूरी फीचर्स!

Pixel 10a खरीदने का इंतजार? नहीं मिलेंगे लेटेस्ट प्रोसेसर और ये जरूरी फीचर्स!

Google Pixel 10a में Tensor G5 नहीं, बल्कि Tensor G4 चिप मिल सकता है। इसके अलावा, Magic Cue फीचर मिस हो सकता है।

Pixel 10a खरीदने का इंतजार? नहीं मिलेंगे लेटेस्ट प्रोसेसर और ये जरूरी फीचर्स!

Pixel 9a (ऊपर फोटो में) के समान डिजाइन मिल सकता है नए Pixel 10a में

ख़ास बातें
  • Tensor G4 चिपसेट के साथ आ सकता है बजट Pixel 10a
  • Magic Cue में फीचर्स की कमी की संभावना
  • Pixel 9a जैसा कैमरा, UFS 3.1 स्टोरेज की उम्मीद
विज्ञापन

Google Pixel 10a को लेकर नए लीक में दावा है कि इस बजट Pixel में लेटेस्ट Tensor G5 नहीं, बल्कि पिछला Tensor G4 प्रोसेसर दिया जा सकता है और Pixel 10 सीरीज के कुछ नए ऑन-डिवाइस AI फीचर्स, खासकर Magic Cue यहां मिस हो सकते हैं। माना जा रहा है कि Pixel 10a का फोकस किफायती कीमत पर A‑सीरीज का अनुभव देना रहेगा, इसलिए कैमरा और स्टोरेज जैसे कई हिस्से Pixel 9a/Pixel 9 फैमिली की तरह ही दिख सकते हैं। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन शुरुआती 2026 बताई जा रही है।

टिप्सटर MysticLeaks ने ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स की अनाउंसमेंट से पहले ही Pixel 10a को लेकर बड़ा बॉम्ब गिराया है। दावा किया गया है कि Pixel 10a कई लेटेस्ट Google फीचर्स के साथ-साथ लेटेस्ट Google Tensor G5 चिपसेट लेकर नहीं आएगा, बल्कि इसमें Pixel 9 सीरीज में मौजूद Tensor G4 चिपसेट ही मिलेगा। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फोन पिछले आइट्रेशन के समान ही UFS 3.1 स्टोरेज और डुअल‑कैमरा (टेलीफोटो नहीं) से लैस होगा। इतना ही नहीं, इसमें यूजर्स Magic Cue जैसे AI फीचर को भी मिल करने वाले हैं।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स का कहना है कि Pixel 10a का डिजाइन और हार्डवेयर फिलॉसफी Pixel 9a से मिलती-जुलती रह सकती है। इस साल किफायती सेगमेंट में बैटरी/डिस्प्ले पर छोटे‑मोटे अपग्रेड मिलने की उम्मीद की जा रही है। लेटेस्ट लीक यह भी कहता है कि इस साल गूगल Pixel 9a की तुलना में 200 निट्स ब्राइटर, यानी 2,000 निट्स सपोर्ट करने वाला पैनल शामिल कर सकता है।

लीक यह भी कहता है कि Pixel 10a में रियर साइड पर स्टैंडर्ड डुअल‑कैमरा सेटअप रहेगा और टेलीफोटो यूनिट शामिल नहीं होगा।

Pixel 10a का लॉन्च इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में हो सकता है, लेकिन यह सब अनऑफिशियल है। फाइनल डिटेल्स Google के औपचारिक ऐलान पर ही कन्फर्म मानी जाएंगी।

Pixel 10a में कौन-सा चिपसेट मिलेगा?

लीक के अनुसार Tensor G4 मिलेगा, न कि Tensor G5 SoC।

Magic Cue फीचर Pixel 10a में होगा?

रिपोर्ट्स कहती हैं कि Magic Cue उपलब्ध नहीं होगा।

Pixel 10a का डिस्प्ले कैसा होगा?

करीब 2,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ लगभग Pixel 9a जैसा ब्राइटनर पैनल होगा।

कैमरा सेटअप क्या होगा?

डुअल कैमरा, लेकिन टेलीफोटो सेंसर नहीं होगा।

स्टोरेज टाइप क्या होगा?

UFS 3.1 स्टोरेज टाइप मिल सकता है, जबकि Pixel 10 सीरीज के कुछ मॉडल्स में UFS 4.0 है।

लॉन्च कब हो सकता है?

लीक के अनुसार शुरुआती 2026 या इस साल के आखिरी तिमाही में।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 10a, Pixel 10a Specifications, Google Pixel 10a
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  4. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  8. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  9. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  4. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  7. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  9. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »