अलविदा 2017: 10,000 रुपये तक के बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन

10,000 रुपये से कम में आप बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। हम आपको इन स्मार्टफोन के बारे में ही बताएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 19:17 IST
ख़ास बातें
  • आज की तारीख में हमारा फोन कैमरे की भी भूमिका निभाता है
  • बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट ज़्यादा होना ज़रूरी है
  • लेकिन 10,000 रुपये से कम में आप बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं
स्मार्टफोन खरीदते वक्त हम और आप उसके कैमरे को लेकर सबसे ज़्यादा जांच-पड़ताल करते हैं। क्योंकि आज की तारीख में हमारा फोन कैमरे की भी भूमिका निभाता है। देखा जाए तो बढ़िया कैमरा स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट ज़्यादा होना ज़रूरी है, क्योंकि हैंडसेट बनाने वाली कंपनियां इसे एक फ्लैगशिप फीचर मानती हैं। इसलिए आपको जबरदस्त कैमरे वाले फोन मिडरेंज सेगमेंट या फिर फ्लैगशिप सेगमेंट में मिलेंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि 10,000 रुपये के प्राइस रेंज वाले फोन के कैमरे बेहद ही खराब होते हैं। कई ब्रांड के फोन इस सेगमेंट में भी मजबूत दावेदारी पेश करते हैं।

एक बात साफ कर दें कि कई हैंडसेट को रिव्यू करने के बाद गैजेट्स 360 ने पाया है कि 10,000 रुपये के प्राइस रेंज वाले फोन कैमरा डिपार्टमेंट में ही थोड़ा पिछड़ जाते हैं। लेकिन हमें यह भी समझना पड़ेगा कि इन फोन की कीमत कम होती है, ऐसे में कंपनियां कोई फ्लैगशिप फीचर नहीं देगी। ऐसा नहीं है कि यूज़र को सिर्फ निराशा हाथ लगेगी। 10,000 रुपये से कम में आप बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। हम आपको इन स्मार्टफोन के बारे में ही बताएंगे।
Advertisement
 

मोटो जी5

मोटोरोला ने इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त कीमत भी 10,000 रुपये से ज़्यादा थी, लेकिन आज की तारीख में यह आपको सस्ते में मिल जाएगा। मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।


रिव्यू के दौरान मोटो जी5 के रियर कैमरे ने अपनी परफॉर्मेंस से चौंकाया था। खासकर स्पीड और फ्लेक्सिब्लिटी के लिहाज से। कैमरा ऐप इस्तेमाल करने में आसान है। आपको प्रोफेशनल, स्लो मोशन और पनोरमा मोड मिलेंगे। हमें फोन में दिया गया प्रोफेशनल मोड खासा पसंद आया था। रेटिंग के हिसाब में हमने इस फोन के कैमरे को 10 में से 7 का स्कोर दिया था।
Advertisement

इसके अलावा फोन का सॉफ्टवेयर शानदार है और हर डिपार्टमेंट में एक बेहतरीन ऑल-राउंडर की तरह काम करता है। फोन के सबसे ख़ास फ़ीचर की बात करें तो दो साल के लिए गूगल फोटोज़ के जरिए फुल-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरों का मुफ्त बैकअप मिलना। इसके अलावा, फोन का हल्का और सुविधाजनक डिज़ाइन भी इसके लोकप्रिय होने की मुफ्त वजहों में से एक है।
Advertisement
 

लेनोवो के8 प्लस

इस साल ही लॉन्च किए गए लेनोवो के8 प्लस (रिव्यू) में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वैसे, इसे भी 10,000 रुपये से ज़्यादा में लॉन्च किया गया था। लेकिन यह ज़्यादातर समय इस दाम से कम में मिलता है। इसका एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। सेटअप में सेकेंडरी कैमरा डेप्थ मोड में डेप्थ नापने का काम करता है।


लेनोवो ने बेहद ही बेसिक कैमरा ऐप दिया है जो इस्तेमाल करने में आसान है। एचडीआर और कैमरा मोड के टॉगल को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। आपको पनोरमा और प्रोफेशनल मोड मिलेंगे। के8 प्लस से लिए गए लैंडस्केप फोटो ठीक-ठाक आए। लेकिन इनमें हमारी उम्मीद के मुताबिक शार्पनेस नहीं थी। दिन की रोशनी में एचडीआर मोड में ली गई तस्वीरें थोड़ी अटपटी सी लगती हैं। कभी अच्छी तस्वीरें आती हैं तो कभी खराब। नाइट टाइम शॉट अच्छे आए। कैमरा कम रोशनी में नॉयज को नियंत्रित करने में सफल रहता है। मैक्रोज़ शॉट काफी अच्छे आए।
Advertisement
 

असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स

14,999 रुपये में लॉन्च हुआ असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स अब फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, 5पी लार्गन लेंस और डुअल-एलईडी रियल-टोन फ्लैश से लैस है।

रिव्यू के दौरान हमें असूस के इस फोन के कैमरा ऐप ने प्रभावित किया था। फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस नहीं है, लेकिन परफॉर्मेंस कमज़ोर नहीं है। हमें कई बार फोकस लॉक करने में दिक्कत हुई। लेकिन जब भी सफल हुए, मैक्रोज शॉट अच्छे आए। दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरें अच्छी आईं। नाइट शॉट में नॉयज और ग्रेन की कमी थी।
Advertisement
 

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। आपको स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, रियर पर अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रिव्यू के दौरान हमने पाया कि माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी से ली गई तस्वीरें अच्छी और नेचुरल कलर्स के साथ आईं। हम कुछ बेहतरीन मैक्रॉज शॉट लेने में सफल रहे। हालांकि, हमने पाया कि ज़्यादा कॉन्ट्रास्ट वाले सीन ज़रूरत से ज़्यादा एक्सपोज आए। पर्याप्त रोशनी में ऑटोफोकस सटीक काम करता है।
 

यू यूरेका ब्लैक

यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

रिव्यू के दौरान हमने पाया कि यू यूरेका ब्लैक में मौजूद 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे ने अच्छी तस्वीरें ली। अच्छी रोशनी में कलर्स निखर कर आए। फोकस और एक्सपोज़र खोजने में कैमरा तेज़ है। हमने पाया कि ज़्यादा रोशनी होने पर तस्वीरों में नॉयज़ थी। कुल मिलाकर शॉट में डिटेल का स्तर बढ़िया था। हालांकि, कम रोशनी में तस्वीरें ज़्यादा अच्छी नहीं आतीं।

इन सबके अलावा आपके पास शाओमी रेडमी वाई1, कूलपैड नोट 5 लाइट, माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) और मोटो जी5 प्लस का भी विकल्प है। रिव्यू के दौरान हमने इन हैंडसेट के कैमरे को भी भरोसेमंद पाया था। आपके हिसाब से कौन है इस प्राइस रेंज का बेस्ट कैमरा फोन? हमें बताएं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • Bad
  • Heating issues
  • Average battery performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Bad
  • HDR mode isn't very useful
  • Feels bulky
  • Camera lags in depth mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Strong camera performance
  • Android 7.0 Nougat
  • Well built
  • Bad
  • Way too much software bloat
  • Average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 18:9 screen at a low price
  • Compact
  • Dedicated SIM and microSD card slots
  • Bad
  • Display quality is below par
  • Custom UI is buggy
  • Performance is sluggish
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Solid battery life
  • Decent overall performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Screen quality isn't quite up to the mark
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Moto G5, Asus Zenfone 3s Max

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.