अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले शाओमी स्मार्टफोन में होगा ये खास फीचर

शाओमी इंडिया ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि वह अगले महीने भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करेगी। हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह हैंडसेट शाओमी के लेटेस्ट मीयूआई 9 यूआई पर चलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 16:00 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट शाओमी के लेटेस्ट मीयूआई 9 यूआई पर चलेगा
  • ग्लोबल मीयूआई9 भारत में 9 नवंबर को आएगा
  • कंपनी का कहना है कि यह बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन होगा
शाओमी इंडिया ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि वह अगले महीने भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करेगी। हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह हैंडसेट शाओमी के लेटेस्ट मीयूआई 9 यूआई पर चलेगा। इसका खुलासा शाओमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी ट्वीट करके इस फीचर पुष्टि कर दी है।

दरअसल, मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके शाओमी प्रशंसकों को 2 नवंबर को लॉन्च होने वाले हैंडसेट के साथ सरप्राइज़ की बात की। उन्होंने कहा कि भारत में आने वाले सबसे बेहतर सेल्फी स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने कई सरप्राइज़ प्लान किए हैं। क्या आप इस बारे में कोई अंदाज़ा लगा सकते हैं? इस ट्वीट के साथ इस्तेमाल की गई तस्वीर में एक बॉक्स नज़र आ रहा है जिसमें मीयूआई 9 लिखा है। जैन ने अगले ट्वीट में इसी जानकारी की पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मीयूआई9 भारत में 9 नवंबर को आएगा।
Advertisement
 

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी भारत में मी नोट 3 लॉन्च करेगी। लेकिन रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अब ऐलान कर दिया है कि कंपनी भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लाएगी। यह ना तो कोई नोट होगा और ना ही कोई बुक। कंपनी का कहना है कि यह बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन होगा। और कंपनी हैशटैग #YourBestSelfie का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने ट्वीट किया है, I'm not a Note, I'm not a Book, I'm a 'New Series'. यानी अब यह साफ हो गया है कि भारत में मी नोट 3 को लॉन्च ना कर किसी नई सीरीज़ वाले स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। और हो सकता है कि कंपनी की तैयारी भारत में इसी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की हो। रेडमी 5ए मीयूआई 9 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। शाओमी रेडमी 5ए की कीमत चीन में 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) रखी गई है। शाओमी रेडमी 5ए में  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है।  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। रेडमी 5ए में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi smartphone, Xiaomi india, miui 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.