गरीबों को स्मार्टफोन खरीदने पर मिले 1,000 रुपये की सब्सिडीः सीएम पैनल

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 जनवरी 2017 14:56 IST
ख़ास बातें
  • कर दायरे से बाहर के लोगों तथा छोटे दुकानदारों को सब्सिडी देने का प्रस्ताव
  • डिजिटल भुगतान के प्रोत्साहन पर गठित मुख्यमंत्रियों की समिति ने दिया सुझाव
  • इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को करना है
डिजिटल भुगतान के प्रोत्साहन पर गठित मुख्यमंत्रियों की समिति ने कर दायरे से बाहर के लोगों तथा छोटे दुकानदारों को स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपये की सब्सिडी देने का सुझाव दिया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और समिति के संयोजक एन. चंद्रबाबू नायडू ने यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। समिति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।

इनमें से कुछ सुझावों को एक फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में भी शामिल किए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भारत में प्रति दस लाख लोगों पर कैशेलेस भुगतान केंद्र 1,080 हैं। वहीं सिंगापुर में यह आंकड़ा 31,096, ब्रिटेन में 30,078, ब्राजील में 25,241, दक्षिण अफ्रीका में 7,267, मेक्सिको में 7,189 तथा चीन से 16,602 है।

बता दें कि भारत में करीब 65 फीसदी यूज़र अब भी फ़ीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। और इसकी वजह सिर्फ कीमत है। दूसरी तरफ, मार्केट में सबसे सस्ता 4जी वीओएलटीई फोन करीब 3,500 रुपये में मिलता है।
Advertisement

डिजिटल पेमेंट जैसी आदतों को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट बेहद ही ज़रूरी हैं। ऐसे में स्मार्टफोन की खरीद पर 1,000 रुपये की सब्सिडी बेहद ही कारगर प्रस्ताव लगता है। यह एक तरह से लोकलुभावन भी है। हालांकि, अंतिम फैसला अब सरकार को करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, CM Panel, Digital Payment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  5. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  10. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.