Gionee लंबे समय बाद करेगी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी, Gionee Max होगा 25 अगस्त को लॉन्च

Gionee जियोनी मैक्स में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Gionee का यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन भारत में 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 12:40 IST
ख़ास बातें
  • लंबे समय बाद स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Gionee
  • Gionee Max लॉन्च को Flipkart पर किया गया है टीज़
  • जून में जियोनी भारत लेकर आई थी तीन स्मार्टवॉच

Gionee Max की कीमत 6,000 रुपये से कम होगी

Gionee लंबे समय के बाद भारतीय मार्केट में वापसी करने वाली है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकती है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि Gionee Max कंपनी का ब्रांड न्यू स्मार्टफोन है, जिसे भारत में 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें, तो लॉन्च की जानकारी Flipkart पर ज़ारी टीज़र से सामने आई है। लिस्टिंग से यह इशारा ज़रूर मिलता है कि फोन की सेल फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी और इस स्मार्टफोन की कीमत 6,000 रुपये के आसपास होने का दावा है। इसके अलावा जियोनी मैक्स के बारे में जानकारी सामने आई है कि फोन दमदार बैटरी से लैस होगा, लेकिन असल में बैटरी क्षमता कितनी होगी, फिलहाल इस पर सस्पेंस बनाकर रखा गया है। टीज़र पोस्टर में यह भी खुलासा होता है कि फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगा।

Gionee Max फ्लिपकार्ट लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91mobiles के द्वारा दी गई। पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, जियोनी मैक्स में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Gionee का यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन भारत में 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत 6,000 रुपये से कम होगी, जिसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि 25 अगस्त से पहले Flipkart लिस्टिंग के द्वारा इस आगामी स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा किया जा सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि जियोनी मैक्स स्मार्टफोन के साथ कंपनी लम्बे वक्त बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करेगी। कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया आखिरी फोन Gionee F9 Plus था, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 7,690 रुपये थी। इससे पहले जियोनी ने F205 Pro फरवरी 2019 में लॉन्च किया था।

भले ही स्मार्टफोन भारत में लंबे समय से लॉन्च न किए गए हों, लेकिन कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच को भारत में जून महीने में पेश किया था। Gionee ने जून में भारत में अपनी तीन स्मार्टवॉच लॉन्च की थी, जिनका नाम हैं- Gionee Watch 5 (GSW5), Gionee Watch 4 (GSW4), और Gionee Senorita (GSW3)। इसके अलावा मई में जियोनी ने Gionee K6 चीन में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee Max, Gionee, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.