Gionee F205 Pro लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

Gionee F205 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने लंबे समय बाद भारतीय मार्केट में वापसी की है।

Gionee F205 Pro लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • जियोनी एफ205 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • Gionee F205 Pro में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • 3000 एमएएच की बैटरी है Gionee F205 Pro में
विज्ञापन
Gionee F205 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने लंबे समय बाद भारतीय मार्केट में वापसी की है। लेकिन यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन ग्राहकों को कितना पसंद आता है। Gionee F205 Pro फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। लगता है कि यह फोन Gionee F205 का अपग्रेड है जिसे बीते साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। आइए आपको जियोनी एफ205 प्रो की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Gionee F205 Pro की भारत में कीमत

जियोनी एफ205 प्रो की कीमत 6,990 रुपये रखी गई है। लेकिन Flipkart पर इस फोन को 1,100 रुपये के डिस्काउंट के साथ 5,890 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Gionee F205 Pro ब्लैक, ब्लू और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
 

Gionee F205 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (माइक्रो) जियोनी एफ205 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

Gionee F205 Pro में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरा ऐप पोर्ट्रेट मोड, ब्यूटिफिकेशन, एचडीआर, सीन डिटेक्शन और कई अन्य फीचर से लैस है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

कंपनी ने जियोनी एफ205 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी रखी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Gionee F205 Pro का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पर है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक होने की जानकारी दी है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »