Gionee F9 Plus लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 7,690 रुपये

Gionee F9 Plus में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इसमें 1.65 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है।

Gionee F9 Plus लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 7,690 रुपये
ख़ास बातें
  • जियोनी एफ9 प्लस में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जियोनी एफ9 प्लस में
  • Gionee F9 Plus की बैटरी 4,050 एमएएच की होगी
विज्ञापन
जियोनी ब्रांड ने भारतीय मार्केट में लंबे समय के बाद वापसी की है। Gionee India ने बुधवार को अपने नए स्मार्टफोन Gionee F9 Plus को 7,690 रुपये में लॉन्च किया। भारतीय मार्केट में करीब 7 महीने बाद यह कंपनी का पहला हैंडसेट है। जियोनी एफ9 प्लस की बिक्री कंपनी के रिटेल पार्टनर स्टोर और नामी ई-कॉमर्स साइट पर होगी। जियोनी एफ9 प्लस के साथ कंपनी ने जीबडी रेंज के एक्सेसरी भी पेश किए। कंपनी द्वारा वायरलेस हेडफोन्स, वायर्ड हेडफोन्स और पावर बैंक उपलब्ध कराए गए हैं।

Gionee के मुताबिक, जियोनी एफ9 प्लस दो रंग में उपलब्ध होगा। जियोनी एफ9 प्लस को 7,690 रुपये में बेचा जाएगा। जियोबडी एक्सेसरी प्रोडक्ट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जियोनी एफ9 प्लस में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इसमें 1.65 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Gionee F9 Plus की बैटरी 4,050 एमएएच की होगी।

इससे पहले जियोनी ने फरवरी महीने में Gionee F205 Pro को 6,990 रुपये में लॉन्च किया था। यह बजट स्मार्टफोन 5.45 इंच के एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू चिपसेट और 2 जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee F9 Plus, Gionee
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »