जियोनी एस6एस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 14:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • फोन में फ्रंट फेस फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है
  • फोन में फ्रंट फेस फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है
जियोनी ने भारत में अपना नया सेल्फी फोकस स्मार्टफोन जियोनी एस6एस लॉन्च कर दिया है। 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन फ्रंट फ्लैश जैसे सेल्फी फीचर के साथ आता है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सोमवार को दोपहर दो बजे से मिलेगा। बाद में इस फोन को दूसरे ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन लाटे गोल्ड व मोचा गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

हाई रिज़ॉल्यूशन वाले फ्रंट कैमरा सेंसर और फ्रंट फ्लैश के अलावा यह स्मार्टफोन काफी हद तक जियोनी एस6 फोन जैसा लगता है। जियोनी एस6 स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था जिसे फरवरी में भारत में पेश किया गया था।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कंपनी के एमिगो 3.2 ओएस पर चलेगा। जियोनी एस6एस में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड एज डिस्प्ले है। जियोनी के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो जियोनी के इस फोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं अपर्चर एफ/2.2, एक 5पी लेंस और कंपनी के फ्लैश मॉड्यूल के साथ 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। जियोनी एस6एस स्मार्टफोन फिंगप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी की तो यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर सपोर्ट करता है। फोन के साथ एक डिस्प्ले प्रोटेक्टर फिल्म और एक केस भी मिलता है।  फोन का वज़न 1661 ग्राम और इसका डाइंमेंशन 154.5x75.6x8.15 मिलीमीटर है।
Advertisement

याद दिला दें, पिछले स्मार्टफोन जियोनी एस6 को भारत में 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने फ्रंट कैमरा हार्डवेयर में अपग्रेड करते हुए इस फोन को कम कीमत वाले पुराने कंपोनेंट के साथ पेश किया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.