जियोनी मैराथन एम5 मिनी लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

जियोनी मैराथन एम5 मिनी लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस
विज्ञापन
जियोनी ने अपने मैराथन स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करते हुए नया बड़ी बैटरी वाला हैंडसेट मैराथन एम5 का मिनी वर्ज़न पेश किया है। इस हैंडसेट को नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। नए जियोनी मैराथन एम5 मिनी के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन मैराथन एम5 लाइट वाले ही हैं। फ़र्क रैम, चिपसेट और इनबिल्ट स्टोरेज का है। जियोनी ने फिलहाल इस हैंडसेट की कीमत और नाइजीरिया के बाहर उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।

स्मार्टफोन के बारे में जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए दी।

(पढ़ें: जियोनी मैराथन एम5 लाइट बनाम जियोनी मैराथन एम5 मिनी)

उम्मीद के मुताबिक, जियोनी मैराथन एम5 मिनी की सबसे बड़ी खासियत उसकी बैटरी है। इसमें 4000 एमएएच पावर की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस है जिसके ऊपर कंपनी काअमिगो यूज़र इंटरफेस है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। मैराथन एम5 लाइट की तुलना में इस हैंडसेट में 1 जीबी रैम ज्यादा है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

मैरानथ एम5 मिनी में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जियोनी के फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी को सही मानें तो यह हैंडसेट फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

जियोनी मैराथन एम5 मिनी का डाइमेंशन 143.5x71x9.6 मिलीमीटर है। यह 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट की बैटरी के बारे में 2 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 18 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

वहीं, जियोनी मैराथन मैराथन एम5 लाइट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं। इस हैंडसेट को जनवरी महीने में भारत में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »