जियोनी मैराथन एम5 लाइट लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी

जियोनी मैराथन एम5 लाइट लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
चीन में पेश किए जाने के एक महीने बाद जियोनी ने अपने मैराथन एम5 लाइट हैंडसेट को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। बड़ी बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। गौर करने वाली बात है कि भारत में लॉन्च किया गया वेरिएंट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ आता है।

जियोनी मैराथन एम5 लाइट का चीन में लॉन्च किया गया वेरिएंट 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 1 जीबी रैम से लैस है। इसकी कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) रखी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

मैराथन सीरीज के बाकी हैंडसेट की तरह जियोनी मैराथन एम5 लाइट की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, यह 40 घंटे तक का टॉक टाइम और 68 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देगी। आम इस्तेमाल में इसके 3 दिन तक चलने और 39 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस हैंडसेट से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकता है।

जियोनी मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन अमिगो 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 143x69.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो जियोनी मैराथन एम5 लाइट में ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रोयूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को बनाने में एवियेशन ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »