• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी मैराथन एम5 लाइट में है 4000 एमएएच की बैटरी, बिक रहा है 12,999 रुपये में

जियोनी मैराथन एम5 लाइट में है 4000 एमएएच की बैटरी, बिक रहा है 12,999 रुपये में

जियोनी मैराथन एम5 लाइट में है 4000 एमएएच की बैटरी, बिक रहा है 12,999 रुपये में
विज्ञापन
पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए जियोनी मैराथन एम5 लाइट को भारत में उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है। यह देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। जियोनी मैराथन एम5 लाइट मार्केट में 12,999 रुपये में मिल रहा है, हालांकि इसकी एमआरपी 13,909 रुपये है। फोनरडार की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल हैंडसेट के गोल्ड वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। ऑफलाइन रिटेल के हमारे सूत्रों ने भी इस फोन की उपलब्धता और कीमत की पुष्टि की है। लेकिन हमें अभी जियोनी के आधिकारिक बयान का इंतज़ार है।

मैराथन सीरीज के बाकी हैंडसेट की तरह जियोनी मैराथन एम5 लाइट की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, यह 40 घंटे तक का टॉक टाइम और 68 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देगी। आम इस्तेमाल में इसके 3 दिन तक चलने और 39 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस हैंडसेट से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकता है।

जियोनी मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन अमिगो 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 3 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 143x69.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम। गौरतलब है कि इस हैंडसेट की चीन वेरिएंट में 1 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।

(पढ़ें: जियोनी मैराथन एम5 लाइट बनाम जियोनी मैराथन एम5)

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो जियोनी मैराथन एम5 लाइट में ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रोयूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को बनाने में एवियेशन ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »