जियोनी का 4000 एमएएच बैटरी वाला मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च

जियोनी का 4000 एमएएच बैटरी वाला मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
जियोनी ने पिछले महीने भारत में अपना मैराथन एम5 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके बाद से इस स्मार्टफोन कंपनी के दीवाने 21 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि इस दिन जियोनी मैराथन एम5 प्लस लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने सभी को चौंकाते हुए जियोनी मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

मैराथन सीरीज के बाकी हैंडसेट की तरह जियोनी मैराथन एम5 लाइट की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में कंपनी ने 4000 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, यह 40 घंटे तक का टॉक टाइम और 68 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देगी। आम इस्तेमाल में इसके 3 दिन तक चलने और 39 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस हैंडसेट से दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज किया जा सकता है।

जियोनी मैराथन एम5 लाइट स्मार्टफोन अमिगो 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 143x69.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।

(पढ़ें: जियोनी मैराथन एम5 लाइट बनाम जियोनी मैराथन एम5)

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो जियोनी मैराथन एम5 लाइट में ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रोयूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को बनाने में एवियेशन ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »