जियोनी एफ103 4जी स्मार्टफोन के दो नए वेरिएंट लॉन्च

जियोनी एफ103 4जी स्मार्टफोन के दो नए वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
सितंबर महीने में 2 जीबी रैम से लैस एफ103 स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में लॉन्च करने के बाद जियोनी ने इस हैंडसेट के दो नए वेरिएंट पेश किए हैं। एक वेरिएंट 1 जीबी रैम से लैस है जिसकी कीमत है 8,499 रुपये और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। इन वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर अमिगो 3.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रैच से बचाने के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन में है। स्मार्टफोन में 64-बिट 1.3 क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 2जीबी का रैम। स्मार्टफोन का पर्ल व्हाइट, डॉन व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेगा।

जियोनी एफ103 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। 4जी के अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3जी, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 146x70.3x7.95 मिलीमीटर है और इसमें 2400एमएएच की बैटरी है।

जियोनी एफ103 भारत में इस्तेमाल होने वाले दोनों ही एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। मार्केट में जियोनी के इस नए डिवाइस की टक्कर लेनेवो के3 नोट, शाओमी रेडमी नोट 4जी और मोटोरोला मोटो जी (थर्ड जेन) से होगी। ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम, इस बजट फोन के अन्य खासियतों में से हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »