जियोनी एल्फी एस6 स्मार्टफोन 16 नवंबर को होगा लॉन्च

जियोनी एल्फी एस6 स्मार्टफोन 16 नवंबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
महीने की शुरुआत में एल्फी ई8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के बाद अब जियोनी ने अपने नए हैंडसेट एल्फी एस6 के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। यह एल्फी एस7, एल्फी एस5.1 और एल्फी एस5.5 के बाद कंपनी के 'एल्फी एस' सीरीज़ का चौथा हैंडसेट होगा।

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किए गए इनवाइट के मुताबिक, जियोनी एल्फी एस6 को 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। अफसोस की बात यह है कि स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। यह देखते हुए कि कंपनी के एल्फी एस सीरीज के स्मार्टफोन अपने स्लिम डिज़ाइन और बिल्ड के लिए जाने जाते हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि एल्फी एस6 भी स्लिम प्रोफाइल वाला डिवाइस होगा।
gionee elife s6 weibo1
संभव है कि टीना सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हाल ही में जीएन9007 कोडनेम से लिस्ट किया गया हैंडसेट जियोनी एल्फी एस6 ही हो। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट, 2 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन अमिगो 3.1 ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसके अलावा यह डिवाइस 6 मिलीमीटर पतला है। उम्मीद है कि जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा होगा।

पिछले महीने ही जियोनी ने जानकारी दी थी कि उसका जियोनी एफ103 पहला 'मेड इन इंडिया' हैंडसेट है। इसे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित फॉक्सकॉन के प्लांट में डेवलप किया गया है।

कंपनी ने इस महीने ही अपना एल्फी ई8 स्मार्टफोन 34,999 रुपये में लॉन्च किया था। 24 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस यह स्मार्टफोन ऐसे सॉफ्टवेयर के साथ आता है जिसकी मदद से कैमरा ऐप 120 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ले सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »