Gionee A1 का विराट कोहली स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें क्या है ख़ास

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने मंगलवार को अपने Gionee A1 हैंडसेट का विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन पेश किया। जियोनी ए1 विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 20 जून 2017 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Gionee A1 हैंडसेट का विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन पेश
  • जियोनी ए1 विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये है
  • इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने मंगलवार को अपने Gionee A1 हैंडसेट का विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन पेश किया। जियोनी ए1 विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई। जानकारी दी गई है जियोनी ए1 के इस स्पेशल एडिशन वेरिएंट की बिक्री 27 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

जो भी ग्राहक Gionee A1 विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग करते हैं, उन्हें सेनहाइज़र हेडफोन मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा नए लिमिटेड एडिशन जियोनी ए1 हैंडसेट के साथ 1,290 रुपये अमेज़न पे बैलेंस भी मिलेगा। पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा वोडाफोन की ओर से 5 महीने के लिए 45 जीबी डेटा दिया जाएगा। जियोनी का कहना है कि नए लिमिटेड एडिशन जियोनी ए1 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के सभी प्रशंसकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Advertisement

(पढ़ें: जियोनी ए1 का रिव्यू)

याद रहे कि इस हैंडसेट को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने नए 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर के बारे में बताया है। दावा किया गया है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित एमिगो 4.0 पर चलता है।
Advertisement

जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • Bad
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.