जियोनी ए1 आज होगा भारत में लॉन्च, इसमें है 4010 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी ए1 का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
  • दावा है कि फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी 2 घंटे में चार्ज हो जाएगी
  • 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
जियोनी मंगलवार को अपने ए1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है। याद रहे कि जियोनी ए1 को जियोनी ए1 प्लस के साथ मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। दोनों ही हैंडसेट कंपनी की नई ए-सीरीज़ के शुरुआती स्मार्टफोन हैं। कंपनी का दावा है कि ये फोन शानदार बैटरी लाइफ और बेहतर सेल्फी फोटोग्राफी के लिए जाने जाएंगे।

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किए जाने के दौरान जियोनी ने इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा भी किया था। जियोनी ए1 की कीमत 349 यूरो (करीब 24,600 रुपये) है, जबकि जियोनी ए1 प्लस का दाम 499 यूरो (करीब 35,200 रुपये) होगा। कंपनी इस इवेंट को फेसबुक पेज के ज़रिए लाइव स्ट्रीम करेगी।
Advertisement

जियोनी ए1 में 4010 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने नए 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर के बारे में बताया है। दावा किया गया है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी।

जियोनी ए1 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे के अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका डाइमेंशन 154.5x76.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement

दूसरी तरफ, जियोनी ए1 प्लस में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। ये फोन ग्रे, मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। फोन का डाइमेंशन 166.4x83.3x9.1 मिलीमीटर और वज़न 226 ग्राम है। जियोनी ए1 प्लस में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ए1 प्लस में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का सेंसर से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive battery life
  • Android 7.0 Nougat
  • Bad
  • Slightly bulky
  • Heating issues
  • Camera needs improvements
  • Too much bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.