Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!

Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1899 डॉलर (लगभग 1,81,000 रुपये) बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 18:50 IST
ख़ास बातें
  • नए फोल्डेबल में 4:3 रश्यो का इंटरनल डिस्प्ले होगा।
  • Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिप होगी।
  • इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

सैमसंग अपने Galaxy Z Fold 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: X/@Iceuniverse

सैमसंग अपने Galaxy Z Fold 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ये फोल्डेबल्स लगातार चर्चा में हैं। अब लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस लीक हो गया है। लीक हुई कीमत यूजर्स को निराश कर सकती है क्योंकि ये फोल्डेबल स्मार्टफोन पुराने मॉडल्स से काफी महंगे हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इनके फीचर्स को लेकर अभी तक क्या जानकारी है, और कितनी हो सकती है इनकी कीमत। 

Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1899 डॉलर (लगभग 1,81,000 रुपये) बताई गई है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत 2099 डॉलर (लगभग 2,00,000 रुपये) बताई गई है। कोरियन वेबसाइट Sedaily पर ये कीमतें लीक हुई हैं। Galaxy Z Fold 7 से इनकी कीमत काफी ज्यादा है। इसमें करीबन 100 डॉलर का अंतर है। यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से भी फोन 10 हजार रुपये महंगे में लॉन्च हो सकते हैं। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 के लिए लेटेस्ट अपडेट कहता है कि नए फोल्डेबल में 4:3 रश्यो का इंटरनल डिस्प्ले होगा। Galaxy Z Fold 8 में एक नया फॉर्म फैक्टर बताया गया है। इसमें 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच का फोल्डिंग मेन डिस्प्ले मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि यह पुराने Galaxy Fold मॉडल के मुकाबले वीडियो देखने के लिए ज्यादा बेहतर होगा। कंपनी ने यह भी लगभग साफ कर दिया है कि Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिप मिलने वाली है। फोन में 4,800mAh की बैटरी आने की संभावना है। इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो इस फ़ोन में 200MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ में कंपनी 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दे सकती है। तीसरे सेंसर के तौर पर 10MP का 3x कैमरा होगा। उम्मीद है कि कोरियन कंपनी 22 जुलाई को लंदन में होने वाले 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में इन दोनों फोल्डेबल्स को लॉन्च करने जा रही है। साथ में Galaxy Z Flip 8 का लॉन्च भी बताया जा रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.