फ्रीडम 251: इस हफ्ते तक प्री-बुकिंग का पैसा वापस करेगी रिंगिंग बेल्स

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2016 12:17 IST
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली नोएडा की विवादित कंपनी रिंगिंग बेल्स ने वादा किया है कि वह पहले दिन फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की बुकिंग कराने वाले 30 हजार ग्राहकों के पैसे वापस करेगी। रिंगिंग बेल्स ने सोमवार को कहा कि इन ग्राहकों के पैसे इस हफ्ते तक उनके अकाउंट में वापस कर दिये जाएंगे।

कंपनी के अध्यक्ष अशोक चड्ढा के मुताबिक, ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है और इसे बैंक में रखा गया है। पैसा इस हफ्ते तक एक-एक अकाउंट में पहुंच जाएगा।

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 बनाने वाली रिंगिंग बेल्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप)

चड्ढा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''सीसीएवेन्यू और पेयूबिज़ गेटवे से जो पैसा लिया गया था। हमने बैंक को पिछले हफ्ते ही चिट्ठी लिख दी है। पैसे लौटाने की प्रक्रिया चल रही है और इसमें थोड़ा समय लग रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक लोगों के अकाउंट में पैसा वापस पहुंच जाएगा। ''
Advertisement

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 'इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला': कांग्रेस सांसद)
Advertisement

बता दें कि रिंगिंग बेल्स ने प्री-बुकिंग के पहले दिन 30 हजार लोगों के ऑर्डर लिये थे। कंपनी ने कहा था कि उनके पास कुल 7 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कंपनी पहले 25 लाख हैंडसेट बेचने के लिए पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर यूजर का चुनाव करेगी।


Advertisement
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने भी भरोसा दिया कि सभी 30 हजार ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है और इसे लौटाया जा रहा है। कंपनी अब सिर्फ सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) के जरिये ही पैसे लेगी।

कंपनी अध्यक्ष अशोक चड्ढा की आईएएनएस से हुई बातचीत के मुताबिक, ''फ्रीडम 251 खरीदने वाले ग्राहकों को हैंडसेट मिलने के बाद ही पैसे देने की जरूरत होगी। कंपनी ने फैसला किया है कि जिन लोगों ने फ्रीडम 251 स्मार्टफोन का ऑर्डर दिया है कंपनी उनसे 'कैश ऑन डिलीवरी' मोड के जरिये ही पेमेंट लेगी। इससे किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं होगी और पूरी पारदर्शिता भी रहेगी। कंपनी जल्दी ही लोगों से बातचीत भी करेगी। ''
Advertisement

(फ्रीडम 251: अब तक 30,000 स्मार्टफोन बिके, 25 लाख स्मार्टफोन के कंपोनेंट किये जाएंगे इंपोर्ट )

इससे पहले कंपनी ने 30 जून तक पहले चरण में 25 लाख हैंडसेट देने का वादा किया है। चड्ढा ने आगे बताया, ''एक सस्ते हाई-टेक डिवाइस की शुरुआत से हम सरकार की पहल को ध्यान में रखते हुए मेट्रो और कस्बों/गांवो के लोगों के बीच गहरी खाई को भरना चाहते हैं।''

रिंगिंग बेल्स ने सिर्फ 251 रुपये की कीमत वाला स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च कर सबको चौंका दिया था। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन को सरकार की 'भरपूर मदद' से बनाया गया है।

पिछले हफ्ते एक उच्च सरकारी अधिकारी ने पुष्टि की थी कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन बनाने में सरकार का कोई हाथ नहीं है। एक ट्विटर पोस्ट में डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन (डीआईपीपी) के सेक्रेटरी अमिताभ कांत ने कहा था, ''यह कोई सरकारी प्रोजेक्ट नहीं है। 'मेक इन इंडिया' टीम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ''

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी बीजेपी की सरकार के समय सिर्फ 251 रुपये मे स्मार्टफोन देने की योजना को 'सहस्त्राब्दि का सबसे बड़ा घोटाला' बताया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.