फ्रीडम 251: अब तक 30,000 स्मार्टफोन बिके, 25 लाख स्मार्टफोन के कंपोनेंट किये जाएंगे इंपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 फरवरी 2016 13:13 IST
मात्र 251 रुपये में स्मार्टफोन फ्रीडम 251 लॉन्च करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने मंगलवार को गैजेट 360 से खास बातचीत में पुष्टि की कि कंपनी ने अब तक सिर्फ 30 हजार स्मार्टफोन की पेमेंट ही स्वीकार की है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन स्मार्टफोन यूनिट के लिए कंपोनेंट इंपोर्ट किये जाएंगे।

रिंगिंग बेल्स ने 19 फरवरी को फ्रीडम 251 के ऑर्डर लेना बंद कर दिया था। कंपनी का दावा है कि अब तक 70 मिलियन से ज्यादा यूजर फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कंपनी अध्यक्ष और निदेशक दोनों ने ही बार-बार बयान दिया था कि फोन को भारत में ही बनाया जाएगा ताकि इंपोर्ट पर पैसा खर्च ना हो।

(फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें )

बहरहाल, गैजेट 360 के साथ फोन पर हुई बातचीत में कंपनी के प्रवक्ता ने खुलासा किया कि बुकिंग के पहले दिन कंपनी ने सिर्फ 30 हजार यूनिट ही बेचे। अब कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी ने इन 30,000 यूजर के अलावा रजिस्ट्रेशन करने वाले किसी को भी पेमेंट के लिए ईमेल नहीं भेजा है। कंपनी के मुताबिक, ''फिलहाल हम कैश-ऑन डिलीवरी की जानकारी पर काम कर रहे हैं। हम यह ऐलान करते हैं कि शुरुआती 30 हजार के अलावा अब कंपनी फोन के लिए रजिस्टर करने वाले 2.5 मिलियन यूजर को पेमेंट के लिए ईमेल भेजेगी। इन्हें ऑनलाइन या फोन मिलने पर पेमेंट का विकल्प दिया जाएगा। ''
Advertisement

(यह भी पढ़ें- फ्रीडम 251 है सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मात्र 251 रुपये में मिलेगा )
Advertisement

इससे पहले कंपनी ने बयान दिया था कि कंपनी वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले सभी ग्राहक को उनकी बुकिंग पूरी करने के लिए पेमेंट विकल्प के साथ 48 घंटे के अंदर एक ईमेल भेजेगी। लेकिन अब कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया हा कि बुकिंग बंद होने के अंतिम दिन के पांच दिन बाद तक यह ईमेल नहीं भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया, ''साइट पर रजिस्टर करने वाले पहले 25 लाख यूजर का पता लगाने के बाद ही कंपनी ईमेल भेजना शुरू करेगी।''

मेड इन इंडिया?
Advertisement
इतना ही नहीं रिंगिंग बेल्स ने गैजेट 360 से साफ कहा कि कंपनी हैंडसेट इंपोर्ट करेगी। कंपनी के मुताबिक, ''अभी तक हमने कोई मेन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं खोली है। इसलिए हम फ्रीडम 251 को फिलहाल पूरी तरह से भारत में नहीं बना सकते। '' कंपनी के प्रवक्ता ने आगे कहा, ''अभी हम इस स्मार्टफोन के पार्ट्स को इंपोर्ट करके इसे भारत में ही बनाएंगे। अगले छह से आठ महीने में हम स्मार्टफोन को पूरी तरह सेभारत में बनाना शुरू कर देंगे। ''

बहरहाल, कंपनी ने इस बात का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि कंपनी इतनी कम कीमत में फोन कैसे बना पाएगी। कंपनी ने इस बात को दोहराया कि कंपोनेंट सिर्फ अभी के लिए इंपोर्ट किये जा रहे हैं और कुछ समय बाद कंपनी को हैंडसेट पर मुनाफा भी मिलना शुरू हो जाएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.