Redmi Note 7 का टीज़र Flipkart पर जारी

Redmi Note 7 स्मार्टफोन भारत में इस महीने लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Flipkart पर एक टीज़र किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 फरवरी 2019 14:33 IST
ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के है Xiaomi Redmi Note 7 में
  • 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है Redmi Note 7 में
  • रेडमी नोट 7 पिछले महीने हुआ था चीन में लॉन्च

Redmi Note 7 का टीजर Flipkart पर जारी

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में 28 फरवरी 2019 को अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Flipkart पर Redmi Note 7 का टीज़र किया गया है। फ्लिपकार्ट ने माइक्रोसाइट बनाई है जिससे इस बात का संकेत मिल रहा है रेडमी नोट 7 को Flipkart पर बेचा जाएगा। रेडमी नोट 7 की सीधी भिड़ंत Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy M30 से होगी।

Flipkart द्वारा बनाई माइक्रोसाइट पर Redmi Note 7 के कुछ गौर करने वाले फीचर्स को दर्शाया गया है। फोन में ग्रेडिएंट रिफ्लेक्टिव ग्लास डिजाइन, स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टेंस और स्प्लैश प्रोटेक्शन है। इससे इस बात का संकेत मिलता है कि कम से कम यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट एवं कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर बेचा जाएगा।

माइक्रोसाइट पर इस बात का जिक्र है कि Redmi Note 7 को भारत में 28 फरवरी 2019 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Flipkart के अलावा Xiaomi ने भी अपनी वेबसाइट Mi.com पर भी माइक्रोसाइट बनाई है। भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Note 7 वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर और 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 की भारत में कीमत (संभावित) 

भारतीय बाजार में रेडमी नोट 7 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,500 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,600 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,800 रुपये) है। 
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  2. Top Smartphones Under 20K (2026): Samsung से Nothing तक, 20 हजार में ये हैं टॉप बजट मोबाइल
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.