Moto E7 Power के स्पेसिफिकेशन Flipkart पर हुए लिस्ट, 19 फरवरी को लॉन्च होगा फोन

माइक्रोसाइट के अनुसार, Moto E7 Power फोन में 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा, लेकिन फिलहाल यह कंफर्म नहीं है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2021 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Power में मिल सकता है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Flipkart पर क्रिएट की गई है फोन को समर्पित माइक्रोसाइट
  • मोटो ई7 पावर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से होगा लैस

Flipkart ने टीज़र वीडियो को भी रिवील किया है

Moto E7 Power के स्पेसिफिकेशन Flipkart पेज के जरिए सामने आ गए है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने नए Motorola फोन को समर्पित एक माइक्रो साइट बनाई है, जिसमें फोन से संबंधित ज्यादातर जानकारियां लॉन्च से पहले ही सार्वजनिक कर दी गई हैं। पेज के अनुसार, मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन एचडी+ डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस होगा, जिसमें 64 जीबी अनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से मोटो ई7 पावर के कैमरा डिटेल्स की भी जानकारी पेश की गई है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव प्रदान करेगा।
 

Moto E7 Power specifications

Flipkart पर क्रिएट की गई माइक्रोसाइट में दिखा है कि Moto E7 Power स्मार्टफोन में 6.5 इंच एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लैस होगा। फिलहाल, यह कौन-सा प्रोसेसर होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो यह मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर हो सकता है। माइक्रोसाइट के अनुसार, प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में 4जी LPDDR4X रैम दी जाएगी। इसके अलावा फोन में 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा, लेकिन फिलहाल यह कंफर्म नहीं है।

ऑप्टिकल्स की बात करें, तो मोटो ई7 पावर में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश मौजूद होगा। फ्लिपकार्ट साइट की लिस्टिंग में सेकेंडरी कैमरी की डिटेल नहीं दी गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा पोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए दिया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर मोटो ई7 पावर में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी हाइलाइट किया गया है। इसके अलावा, यह भी पुष्टि की गई है कि फोन में 2x2 MIMO वाई-फाई नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ-साथ 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और यह फोन नियर-स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करेगा।
Advertisement

Flipkart ने टीज़र वीडियो को भी रिवील किया है, जिसमें मोटो ई7 पावर दो कलर ऑप्शन देखने को मिला है।  

सोमवार को Motorola ने ऐलान किया था कि Moto E7 Power फोन को 19 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसकी सेल Flipkart पर इसके तुरंत बाद ही शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, मोटो ई7 पावर की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.