Flipkart National Shopping Days Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफर

Flipkart National Shopping Days Sale में यूं तो कई ऑफर्स मिल रहे हैं। लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए मोबाइल फोन से संबंधित चुनिंदा ऑफर्स ढूंढ कर निकाले हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro पर मिल रही है छूट
  • ऐप्पल आईफोन Xएस और गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल भी बिक रहे हैं सस्ते में
  • हॉनर 8एक्स हैंडसेट 10,999 रुपये में ही बिक रहा है
Flipkart National Shopping Days Sale का आगाज़ हो गया है। पहले इस सेल का आगाज़ फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए हुआ था। लेकिन अब हर यूज़र इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में लोकप्रिय मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। 10 अगस्त तक चलने वाली फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल की भिड़ंत अमेज़न की फ्रीडम सेल से होगी। फ्लिपकार्ट की सेल में आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में यूं तो कई ऑफर्स मिल रहे हैं। लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए मोबाइल फोन से संबंधित चुनिंदा ऑफर्स ढूंढ कर निकाले हैं।
 

Flipkart National Shopping Days Sale- मोबाइल फोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स


वीवे ज़ेड1 प्रो
फ्लिपकार्ट की इस सेल के लिए वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को हाल ही में भारत में 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement

आप फ्लिपकार्ट सेल में इस हैंडसेट को 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

ऐप्पल आईफोन Xएस
Advertisement
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईफोन Xएस के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 78,999 रुपये (एमआरपी 99,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 17,900 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल
Advertisement
गूगल के पिक्सल 3ए एक्सएल को 39,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 50,000 रुपये है। हाल ही में हुई कीमत में कटौती के बाद पिक्सल 3ए एक्सएल की कीमत 40,999 रुपये हो गई थी। सेल के दौरान पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 17,900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

ब्लैक शार्क 2 (6 जीबी, 128 जीबी)
Advertisement
ब्लैक शार्क 2 गेमिंग स्मार्टफोन को छूट के साथ 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है। गेमिंग फोन को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। आप पुराने फोन को एक्सचेंज करके 17,900 रुपये की छूट पा सकते हैं।

Honor 20
हॉनर 20 को भी डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 17,900 रुपये की छूट पा सकते हैं।

हॉनर 8एक्स
फ्लिपकार्ट सेल में एक बार फिर हॉनर 8एक्स हैंडसेट 10,999 रुपये में ही बिक रहा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त 10,500 रुपये की छूट पा सकते हैं।

रेडमी नोट 7एस
शाओमी के लोकप्रिय रेडमी नोट 7एस को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। रेडमी नोट 7एस हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।

हॉनर 20आई
हॉनर 20आई का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बिक रहा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 12,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart National Shopping Days Sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.