Flipkart का शानदार ऑफर, घर मंगाए फोन, पसंद नहीं आए तो 15 दिन में पैसे वापस

फोन र‍िटर्न की रिक्‍वेस्‍ट मिलने पर फ्लिपकार्ट, फोन की क्‍वॉलि‍टी चेक करेगा। यह देखा जाएगा कि फोन पूरी तरह से काम करने की स्थिति में है या नहीं।

Flipkart का शानदार ऑफर, घर मंगाए फोन, पसंद नहीं आए तो 15 दिन में पैसे वापस

यह प्रोग्राम ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदने के कॉमन नुकसानों को सॉल्‍व करने के लिए है

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने एक नए प्रोग्राम ‘Love it or return it' को पेश किया है
  • यह कस्‍टमर्स को प्रीमियम स्मार्टफोन के एक्‍सपीरियंस का मौका देता है
  • फोन पसंद नहीं आया, तो 15 दिन में लौटा सकते हैं, पूरा रिफंड मिलेगा
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने एक नए प्रोग्राम ‘Love it or return it' को पेश किया है। यह कस्‍टमर्स को इजाजत देता है कि वो प्रीमियम स्मार्टफोन को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। कस्‍टमर्स चाहें, तो फोन खरीदने के 15 दिनों के अंदर उसे रिटर्न कर सकते हैं, जिससे उन्‍हें पूरा रिफंड मिल जाएगा। 'लव इट और रिटर्न इट' प्रोग्राम के लिए फ्लिपकार्ट ने सैमसंग के साथ पार्टनरशिप की है और इस प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 को शामिल किया गया है। कस्‍टमर फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर दे सकते हैं और 15 दिनों तक फोन का अनुभव कर सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट से Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3  खरीदने के बाद इन फोन्‍स से असंतुष्ट होने पर कस्‍टमर्स को हैंडसेट वापस करने का ऑप्‍शन मिलेगा। फोन र‍िटर्न की रिक्‍वेस्‍ट मिलने पर फ्लिपकार्ट, फोन की क्‍वॉलि‍टी चेक करेगा। यह देखा जाएगा कि फोन पूरी तरह से काम करने की स्थिति में है या नहीं। इसके बाद रिफंड को अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट ऐप पर यह ऑफर बेंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और वडोदरा के खरीदारों के लिए है।

रिटर्न का प्रोसेस शुरू करने के लिए बायर्स को फ्लिपकार्ट द्वारा शेयर किए गए रिटर्न रिक्‍वेस्‍ट वेब लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर्स को वेरिफ‍केशन और लॉगिन करने के लिए IMEI नंबर एंटर करना होगा। सफल रिटर्न रिक्‍वेस्‍ट के लिए यूजर्स को पर्सनल, डिवाइस और बैंक डिटेल्‍स देनी होगी। इसके बाद यूजर के लिए एक टिकट नंबर तैयार किया जाएगा।

फोन वर्किंग कंडीशन में है, यह जांचने के लिए फ्लिपकार्ट की ओर से एक ई-मेल भेजा जाएगा, ज‍िसमें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा। पूरी जांच के बाद लॉजिस्टिक्‍स पर्सनल यूजर को फोन पिकअप करने के लिए कॉन्‍टैक्‍ट करेगा। फ‍िजिकल वेरिफ‍िकेशन के बाद फोन को कलेक्‍ट किया जाएगा।

इस नए सॉल्‍यूशन के जरिए फ्लिपकार्ट बायर्स को निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। यह प्रोग्राम ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदने के कॉमन नुकसानों को सॉल्‍व करने के लिए है, क्‍योंकि प्रीमियम स्मार्टफोन के कई खरीदार रिटेल स्टोर पर जाना पसंद करते हैं। फ्लिपकार्ट इस गैप को 'लव इट और रिटर्न इट' प्रोग्राम के साथ भरना चाहता है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • कमियां
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन2208x1768 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Z Fold 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »