• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल: गूगल पिक्सल व मोटो ज़ेड प्ले पर मिल रही है छूट

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल: गूगल पिक्सल व मोटो ज़ेड प्ले पर मिल रही है छूट

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल: गूगल पिक्सल व मोटो ज़ेड प्ले पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल का आज दूसरा दिन है। 25 से 28 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल के दूसरे दिन कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।

फ्लिपकार्ट सभी सिटीबैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ खरीदने पर बिग दिवाली सेल में 15 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। इसके लिए ग्राहकों को कम से कम 3,000 रुपये का ट्रांजेक्शन करना होगा। एक कार्ड के लिए अधिकतम 3,000 रुपये का कैशबैक ही मिलेगा।

शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के लिए सेल में हर रोज दिन दोपहर 12 बजे सेल होगी जिसमें दोनों स्मार्टफोन का सीमित स्टॉक उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट इन स्मार्टफोन के साथ दूसरे स्मार्टफोन पर भी एक्सचेंज ऑफर दे रही है। याद दिला दें कि रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन क्रमशः 6,999 रुपये और 8,999 रुपये है।

फ्लिपकार्ट गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 27,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। वहीं एसबीआई कार्डधारकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिल रही है।

इसी महीने भारत में लॉन्च हुए मोटो ज़ेड स्मार्टफोन 39,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन पर भी एक्सचेंज ऑफर के तहत 23,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

स्टायल मोड के साथ मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ भी 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस फोन को खरीदने पर सिटीबैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ 15 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

इसके अलावा एचपी का 15.6 इंच वाला इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर वाला एचपी कोर3 लैपटॉप 24,990 रुपये (एमआरपी- 26,990 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है।

सोनी का 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 23,898 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस टीवी पर फ्लिपकार्ट नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart sale, flipkart big diwali sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »