फ्री एंटीवायरस ऐप डाउनलोड करें अपने मोबाइल फ़ोन सिक्योरिटी के लिए

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 13:09 IST
एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी को लेकर कई तरह की आशंकाएं होती हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर एंटीवायरस ऐप्स होने चाहिए? यह गंभीर चर्चा का विषय है। यह बहुत हद तक इस पर निर्भर करता है कि क्या आपने फोन में प्ले स्टोर से बाहर के ऐप इंस्टॉल किए हैं या नहीं। इससे कोई नहीं इनकार कर सकता है कि मालवेयर ने चिंताओं को बढ़ाने का काम किया है। अच्छी बात यह है कि नई-नई चुनौतियों का सामना करने के लिए सिक्योरिटी ऐप्स ने बीतते वक्त के साथ और बेहतर हुए हैं। इसलिए आपके पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं।

ज्यादाततर एंड्रॉयड सिक्योरिटी ऐप्स एक पैकेज की तरह होते हैं। इनमें कई तरह के टूल होते हैं, कॉन्टेक्ट फिल्टरिंग से लेकर रीमोट लॉक तक। हमने आपके लिए पांच बेहतरीन एंड्रॉयड सिक्योरिटी और एंटीवायरस ऐप्स ढूंढ निकाले हैं। आइए उनके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

360 सिक्योरिटी ऐप

चीन की डेवलपर कंपनी चीहू को उसके 360 सिक्योरिटी ऐप के लिए पहचाना जाता है। 360 मोबाइल सिक्योरिटी ऐप का मुख्य काम आपके सिस्टम से जुड़े खतरों को पहचानना और उन्हें निरस्त करना है। यह बहुत ही स्ट्रीमलाइन और एलीगेंट डिजाइन वाला ऐप है। यह आपके फोन में बहुत जगह भी नहीं लेता और बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। रियल टाइम स्कैन से आपका स्मार्टफोन मालवेयर, स्पाईवेयर और इंफेक्शन के ख़तरों से पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। यह सिस्टम की कमियों को पहचानने और दूर करने में सक्षम है। यह आइडल बैकग्राउंड ऐप्स को भी क्लीन करता है ताकि आपका फोन पूरी क्षमता के साथ काम करे। इसमें एक प्राइवेसी एडवाइज़र है। यूज़ेज हिस्ट्री को क्लियर करने के लिए एक टूल भी मौजूद है।
Advertisement

360 सिक्योरिटी के लेटेस्ट वर्ज़न में और भी कई फ़ीचर हैं जिनमें जंक फाइल क्लीनर, मैमोरी बूस्टर और पावर सेविंग ऑप्शन शामिल हैं। इसकी परफॉर्मेंस बेहद ही स्मूथ है और इसमें कई एक्सट्रा फ़ीचर है इसलिए कई यूज़र को यह पसंद आएगा।

अवास्त मोबाइल सिक्योरिटी

Advertisement
फ्री ऐप होने के बावजूद अवास्त मोबाइल सिक्योरिटी ऐप एंड्रॉयड यूज़र को कई तरह की सुविधाएं देता है। इसमें एंटीवायरस प्रोटेक्शन मुख्य है। यह स्मार्टफोन में मौजूद ऐप्स को पूरी तरह से स्कैन करता है और उनके द्वारा किए जा रहे कामों का ब्योरा भी देता है। इसमें एक वेब शील्ड भी है जो यूआरएल को मालवेयर के लिए स्कैन करता है।

इस पैकेज के साथ कई अतिरिक्त टूल्स भी मिलते हैं। इनमें से सबसे बेहतरीन एंटी-थेफ्ट कंपोनेंट है। यह ऐप एक पुराने ऐप थेफ्ट अवेयर पर आधारित है जिसे अवास्त ने खरीदा था। एंटी-थेफ्ट फ़ीचर छुपा हुआ है और इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को एसएमएस के जरिए रीमोट कंट्रोल कर पाएंगे। अगर आप अपना फोन खो देते हैं तो आप उसे रीमोट लोकेशन से भी लॉक कर सकते हैं।
Advertisement

ईएसईटी मोबाइल सिक्योरिटी एंड एंटीवायरस

Advertisement
ईएसईटी मोबाइल सिक्योसिटी एंड एंटीवायरस ऐप को बेहतरीन नतीजों के कारण इस लिस्ट में शामिल किया गया है। यह बेसिक ऐप मुफ्त में उपलब्ध है और यह अन्य ऐप्स का रियल टाइम स्कैन देता रहता है। यह मालवेयर और कथित खतरनाक ऐप्स पर भी नज़र रखता है।

इसके फ्री-वर्ज़न में एंटी-थेफ्ट टूल्स भी दिए गए हैं। आप रीमोट लोकेशन से अपने फोन को लोकेट सकते हैं या फिर उसे अनइंस्टॉल कर सकते हैं। आप किसी को भी पासवर्ड प्रोटेक्शन की मदद से ऐप्स अनइंस्टॉल करने से रोक सकते हैं।

अवीरा एंटीवायरस सिक्योरिटी

आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट के लिए अविरा एंटी वायरस के फ्री-वर्ज़न पर भी भरोसा कर सकते हैं। परफॉर्मेंस में यह बेहतरीन है और इसका डिजाइन बहुत ही साधारण है। यह एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए पूरी तरह से फिट बैठता है।

अवीरा खतरों की जांच के लिए ऐप्स को स्कैन करता है। यह नए ऐप्स को भी स्कैन करता है और खुद लगातार अपडेट होता रहता है। इसमें भी एंटी-थेफ्ट टूल्स हैं जिसकी मदद से आप अपने डिवाइस को रीमोट लोकेशन से खोज सकते हैं।

इसमें एक आइडेंटिटी सेफगार्ड टूल है जो आपको यह बता सकता है कि क्या आपका ईमेल अकाउंट लीक हुआ है। इसका प्रीमियम वर्ज़न एंटी-फिशिंग, रेगुलर अपडेट और बेहतर सपोर्ट के साथ आता है।

एवीएल

आपमें से कुछ यूज़र सिर्फ मालवेयर प्रोटेक्शन के बारे में सोचते हैं। अगर आपको कोई एंटी-थेफ्ट टूल या आईडेंटिटी प्रोटेक्शन नहीं चाहिए तो आपको एवीएल पसंद आएगा।

एवीएल ऐप एपीके अलावा कई किस्म के फाइल फॉर्मेट को स्कैन कर सकता है। इसे तेजी और पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉल ब्लॉकिंग फ़ीचर के साथ आता है।

इनके अलावा आप सोफोस फ्री एंटी वायरस एंड सिक्योरिटी और ट्रेंड माइक्रो मोबाइल सिक्योरिटी एंड एंटीवायरस के बारे में विचार कर सकते हैं।

क्या इस सूची में आपका पसंदीदा एंटीवायरस और सिक्योरिटी ऐप नहीं है। हमें कमेंट बॉक्स के जरिए बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Mobile, AntiVirus Apps, Security Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  5. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  9. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.