Facebook सिंगल्स के लिए लाएगा डेटिंग ऐप, 4 मिनट में मिलेगा पार्टनर!

इस प्लेटफॉर्म पर पुरुषों, महिलाओं व गैर-बाइनरी लोगों को डेट करने के विकल्प हैं। ये प्लेटफॉर्म यूज़र्स से यह भी पूछता है कि क्या वे ट्रांस लोगों को डेट करना चाहते हैं।

Facebook सिंगल्स के लिए लाएगा डेटिंग ऐप, 4 मिनट में मिलेगा पार्टनर!
ख़ास बातें
  • Sparked फिलहाल छोटे बीटा टेस्टिंग फेज में है
  • इस ऐप को Facebook की NPE टीम द्वारा डेवलप किया जा रहा है
  • यह प्लेटफॉर्म सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
Facebook कथित रूप से इन दिनों एक नए स्पीड डेटिंग ऐप की टेस्टिंग कर रहा है, जिसका नाम है Sparked। इस ऐप के लिए वेब पेज को महज कुछ समय के लिए लाइव किया गया था, जिसमें यूज़र्स को खुद को फेसबुक अकाउंट के साथ रजिस्टर करना होगा। इस ऐप को फेसबुक की NPE (New Product Experimentation) टीम द्वारा डेवलप किया जा रहा है, जो कि एक्सपेरिमेंटल सर्विस पर काम करती है। Sparked स्पीड डेटिंग ऐप की जनरल थीम kindness (विन्रमता) है और ऐप में रजिस्ट्रेशन करते वक्त यूज़र्स से कहा जाता है कि वह एक विन्रम डेटर (kind dater) रहें। यह प्लेटफॉर्म सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा।

वीडियो स्पीड डेटिंग ऐप की जानकारी Verge द्वारा स्पॉट की गई है। इस ऐप को समर्पित एक वेब पेज कुछ समय के लिए लाइव किया गया था, जिसमें ऐप को ‘Video dating with kind people' के रूप में डिस्क्राइब किया गया था। इस प्लेटफॉर्म में स्पीड वीडियो डेट्स चार मिनट के लिए ही होंगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यूज़र्स कितनी वीडियो डेट्स इस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं। यदि यूज़र्स 4 मिनट की वीडियो डेट में एक-दूसरे से कनेक्ट कर लेते हैं, तो उन्हें दूसरी वीडियो डेट करने की अनुमति दी जाती है जो कि 10 मिनट तक चलती है। इसके बाद Sparked कथित रूप से यूज़र्स को कॉन्टेक्ट एक्सचेंज करने की सलाह देता है, ताकि वह इस प्लेटफॉर्म से बाहर एक-दूसरे के साथ संपर्क साध सकें।

Sparked का वादा है कि इसके लिए यूज़र्स को किसी प्रकार की पब्लिक प्रोफाइल बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, न ही उन्हें कहीं स्वाइप करना होगा और न ही उन्हें किसी प्रकार के भद्दे एसएमएस प्राप्त होंगे। फिलहाल, इस ऐप पर काम चल रहा है। फिलहाल एच छोटा बीटा टेस्ट कनडक्ट किया गया है। प्रोफाइल सेट करने के बाद यूज़र्स को वेटलिस्ट में रखा जाएगा। लेकिन साइन-अप फ्लो यूज़र्स से पूछता है कि उन्हें क्या एक अच्छा डेटर बनाता है। इसके बाद प्रोफाइल को Sparked के लोगों द्वारा रिव्यू की जाएगी। इस प्लेटफॉर्म पर पुरुषों, महिलाओं व गैर-बाइनरी लोगों को डेट करने के विकल्प हैं। ये प्लेटफॉर्म यूज़र्स से यह भी पूछता है कि क्या वे ट्रांस लोगों को डेट करना चाहते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Sparked
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »