8GB रैम, 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Alien डिजाइन वाला DOOGEE S98 Pro जल्द होगा लॉन्च!

DOOGEE S98 Pro में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले होगा।

8GB रैम, 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Alien डिजाइन वाला DOOGEE S98 Pro जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: TechGoing

यह एक रग्ड स्मार्टफोन है, इसलिए IP68/69 K और MIL-STD-810G सर्टिफिकेशंस के साथ आएगा।

ख़ास बातें
  • DOOGEE S98 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • इसमें 33W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगी।
  • फोन डस्टप्रूफ, वॉटरप्रूफ और बाहर की सख्त परिस्थितियों से जूझ सकता है।
विज्ञापन
DOOGEE की ओर से जल्द ही एक नया स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च हो सकता है। ब्रांड इस बार DOOGEE S98 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। यह इसके पुराने मॉडल्स से एकदम अलग होगा और एलियन डिजाइन के साथ आएगा। खासतौर पर इसमें एक क्राफ्टेड केस देखने को मिलेगा जिससे फोन देखने में लगेगा, जैसे अंतरिक्ष की कोई चीज है।  

TechGoing की रिपोर्ट में फोन की एक फोटो शेयर की गई है। फोटो देखकर ही पता लगता है कि यह अपने रोचक डिजाइन के साथ सबका ध्यान खींचने वाला है। इसके रियर में जो कैमरा मॉड्यूल दिया गया है वह एक एलियन के सिर के जैसे डिजाइन में बनाया गया है। थीम के सपोर्ट में कंपनी ने इसके प्रोटेक्टिव केस को भी एलियन डिजाइन दिया है। यानि इस फोन को देखकर आपको लगेगा जैसे यह अंतरिक्ष में इस्तेमाल किया जाने वाला कोई डिवाइस है। 

इसके ऑप्टिक्स डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 48MP Sony IMX582 सेंसर होगा जो फोन का मेन कैमरा है। इसके साथ 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा होगा और एक थर्मल इमेजिंग कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP Sony IMX582 सेंसर देखने को मिलेगा जिसे फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच में फिट किया गया है। 

DOOGEE S98 Pro में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले होगा। प्रोसेसर के तौर पर यह MediaTek Helio G96 से लैस होगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

चूंकि यह एक रग्ड स्मार्टफोन है, इसलिए IP68/69 K और MIL-STD-810G सर्टिफिकेशंस के साथ आएगा। फोन डस्टप्रूफ, वॉटरप्रूफ और बाहर की सख्त परिस्थितियों से जूझने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और कस्टमाइजेबल की देखने को मिलेगी। साथ ही एक वर्चुअल किट और एंड्रॉयड 12 ओएस ऑउट ऑफ द बॉक्स आएगा। 

DOOGEE S98 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ देखने को मिलेगी। इसके कलर वेरिएंट्स और कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में भी अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन जल्द ही कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई घोषणा जरूर की जाने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »