• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Doogee S100 Launched: 10800mAh बैटरी, 20GB RAM, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, जानें कीमत

Doogee S100 Launched: 10800mAh बैटरी, 20GB RAM, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, जानें कीमत

Doogee ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 10800mAh की बड़ी बैटरी और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Doogee S100 Launched: 10800mAh बैटरी, 20GB RAM, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, जानें कीमत

Photo Credit: Doogee

Doogee S100 में 6.58 इंच की फ्लूइड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Doogee ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 लॉन्च कर दिया है।
  • Doogee S100 की कीमत आम तौर पर $250 (लगभग 20,660 रुपये) है।
  • Doogee S100 में 6.58 इंच की फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Doogee ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 10800mAh की बड़ी बैटरी और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डॉगी एस100 बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक मजबूत फोन है। यहां हम आपको Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Doogee S100 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो वर्ल्ड प्रीमियर डील के तौर पर Doogee स्मार्टफोन पर भारी छूट प्रदान कर रहा है। Doogee S100 की कीमत आम तौर पर $250 (लगभग 20,660 रुपये) है, लेकिन यह सिर्फ अलीएक्सप्रेस पर $176.99 (लगभग 14,626 रुपये) में उपलब्ध होगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमत कूपन और क्षेत्रीय टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
 

Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Doogee S100 में 6.58 इंच की फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 500nits और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिससे स्क्रैच का खतरा नहीं रहता है। प्रोसेसर की बात करें तो S100 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। S100 में 66W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 10800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 4 दिनों तक चल सकती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन  एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 नेविगेशनल सैटेलाइट सपोर्ट, ड्यूल नेनो सिम कार्ड सपोर्ट, टीएफ कार्ड स्लॉट और एनएफसी दिया गया है। Doogee S100 रग्ड फोन IP68 / IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जो इसे पानी, धूल और शॉकप्रूफ बनाता है। फोन का इस्तेमाल अत्यधिक तापमान और मौसम में किया जा सकता है। यह आउटडोर कैंपिंग और एडवेंचर के लिए बेस्ट है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM दी गई है, जिसे 20GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »