• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • तूफान में मोबाइल का इस्तेमाल है घातक! Xiaomi ने टेस्ट किया यह मिथक, देखें वीडियो

तूफान में मोबाइल का इस्तेमाल है घातक! Xiaomi ने टेस्ट किया यह मिथक, देखें वीडियो

चाइनीज टेक कंपनी ने अपनी #XiaomiAcademy सीरीज के रूप में एक नया शॉर्ट्स वीडियो साझा किया है, जिसका टाइटल है(अनुवादित) "क्या आंधी-तूफान स्मार्टफोन के उपयोग को प्रभावित कर सकता है?"

तूफान में मोबाइल का इस्तेमाल है घातक! Xiaomi ने टेस्ट किया यह मिथक, देखें वीडियो

हैंडसेट पर बिजली गिरने के बावजूद डिवाइस पर एक वीडियो चलता दिखाई दे रहा है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने YouTube Shorts पोस्ट किया है
  • वीडियो में तुफान में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर एक मिथक जांचा गया है
  • XiaomiAcademy सीरीज में कंपनी ऐसे ही कई मथिकों को जांचती है
विज्ञापन
इंटरनेट मिथकों से भरा है और ऐसा ही एक मिथक है कि हमें तूफान के समय फोन को खुले में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या यह बात सच है? Xiaomi ने एक टेस्ट के जरिए इस मिथक को जांचा है और पता लगाने की कोशिश की है कि क्या वाकई में तूफान में फोन इस्तेमाल करने से हमें और हमारे फोन को कोई नुकसान पहुंच सकता है, या यह केवल कोरा झूठ है। Xiaomi पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन को लेकर दुनियाभर में चल रहे कई मिथकों के बारे में लोगों को जागरुक कर रही है। अब, कंपनी ने एक नए वीडियो के जरिए बेहद रोचक जानकारी शेयर की है।

Xiaomi ने YouTube Shorts के जरिए तूफान में स्मार्टफोन को इस्तेमाल न करने के मिथक की जांच की है। चाइनीज टेक कंपनी ने अपनी #XiaomiAcademy सीरीज के रूप में एक नया शॉर्ट्स वीडियो साझा किया है, जिसका टाइटल है (अनुवादित) "क्या आंधी-तूफान स्मार्टफोन के उपयोग को प्रभावित कर सकता है?"

वीडियो में हम देख सकते हैं कि कंपनी ने एक खास सेटअप तैयार किया है, जिसमें तूफानी बिजली के विकल्प के तौर पर Tesla Coil का इस्तेमाल किया गया है। इन कॉइल्स के जरिए "बिजली" गिरने की नकल हुई, जो प्रयोग में सीधा एक शाओमी फोन के से टकरा रही थीं। 

हैंडसेट पर बिजली गिरने के बावजूद डिवाइस पर एक वीडियो चलता दिखाई दे रहा है। इस प्रयोग से पता चला कि बिजली के झटको से फोन के प्रदर्शन या किसी अन्य व्यवहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बाद, Xiaomi का कहना है कि "यह साबित करता है कि तूफान स्मार्टफोन के उपयोग को प्रभावित नहीं करता है।"

इसके बाद, Xiaomi ने एक फोन कॉल भी किया और कॉल क्वालिटी को भी जांचा और इसके साथ भी कोई समस्या नहीं थी। शाओमी ने स्पष्ट किया कि इस मिथक की संभावना पुराने जमाने के तार वाले टेलीफोन से होती है, क्योंकि आंधी के दौरान अपने तार वाले फोन का उपयोग करते समय बिजली गिरने से लोगों की मौत के बेहद दुर्लभ मामले सामने आए थे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »