Dizo ने लॉन्च किया Wireless Power ईयरफोन, शुरुआती ग्राहकों को मिलेगा 400 रुपये का डिस्काउंट

Dizo Wireless Power की भारत में कीमत 1,399 रुपये है, लेकिन शुरुआत में इसे 999 रुपये (स्टॉक खत्म होने तक) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 22:14 IST
ख़ास बातें
  • 999 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस में बेचा जाएगा Dizo Wireless Power
  • आसपास के शोर को कम करने के लिए ENC टेक्नोलॉजी से लैस आता है
  • 150mAh बैटरी सिंगल चार्ज में देगी 18 घंटे का प्लेबैक टाइम

Dizo Wireless Power ईयरफोन को शुरुआत में 999 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा

Dizo Wireless Power नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन भारत में लॉन्च हो गया है। Realme TechLife का पार्टनर ब्रांड Dizo के नए ऑडियो प्रोडक्ट में Powe Hive (कंपनी द्वारा दिया गया नाम) डिज़ाइन है, जो कंट्रोल मॉड्यूल पर मौजूद एक हनीकॉम्ब जैसा डिज़ाइन है। ईयरफोन की अन्य खासियतों की बात करें, तो इसमें 11.2mm के ड्राइवर, बास बूस्ट+ एल्गोरिथम, मैग्नेटिक फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी, डेडिकेटिड गेम मोड शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है। Dizo Wireless Power में स्मार्ट कंट्रोल हैं, और साथ ही यह वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आता है।
 

Dizo Wireless Power price in India, availability

Dizo Wireless Power ईयरफोन 25 फरवरी से क्लासिक ब्लैक, हंटर ग्रीन और वायलेट ब्लू कलर ऑप्शन के साथ Flipkart के जरिए खरीदे जा सकेंगे। इसकी भारत में कीमत 1,399 रुपये है, लेकिन शुरुआत में इसे 999 रुपये (स्टॉक खत्म होने तक) में बेचा जाएगा। हालांकि, Dizo वेबसाइट पर कीमत अभी भी 1,399 रुपये है। कंपनी के अनुसार, Dizo ईयरफोन जल्द ही चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे। ब्लू
Advertisement
 

Dizo Wireless Power specifications, features

कंपनी का कहना है कि नेकबैंड-स्टाइल इस ईयरफोन को आरामदायक अनुभव देने के लिए मेमोरी मेटल का उपयोग करके बनाया गया है, और इसका थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन (TPU) बिल्ड इस ईयरफोन को सॉफ्टनेस, मजबूती और लचीलापन प्रदान करता है। पंची साउंड के लिए ईयरफोन में Bass Boost+ एल्गोरिथम के साथ 11.2mm ड्राइवर्स फिट किए गए हैं। ये एक मैग्नेटिक फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो यूज़र्स को कॉल का तुरंत जवाब देने और बड्स को आपस में अलग करके या चिपका कर म्यूज़िक को रोकने या चालू करने की सुविधा देता है।

वायरलेस पावर ईयरफोन आसपास के शोर को कम करने के लिए ENC टेक्नोलॉजी से लैस आता है। एक डेडिकेटिड गेम मोड भी है, जिसे ऑन करने पर 88ms तक की सुपर लो लेटेंसी मिलने का दावा किया गया है। ईयरफोन को वर्कआउट के दौरान पानी के छींटों या पसीने से बचाव के लिए इन्हें IPX4 रेट किया गया है। म्यूज़िक और कॉलिंग को कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट कंट्रोल बटन है। ब्रांड के अनुसार, सेटिंग्स को कंस्टमाइज करने, टच फंक्शन को कस्टमाइज़ करने, और EQ (बेस, डायनेमिक, ब्राइट) को कस्टमाइज़ करने के लिए ईयरफोन को Realme Link ऐप से पेयर किया जा सकता है।
Advertisement

Dizo के अनुसार, Wireless Power ईयरफोन में 150mAh बैटरी मिलती है, और यह भी दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। ईयरफोन में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है, जो यूज़र्स को 10 मिनट के चार्ज पर दो घंटे तक म्यूज़िक सुनने का मौका देगा। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए ईयरफोन दो घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए हेडफोन Bluetooth 5.2 वर्ज़न के साथ आता है।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent design and fit
  • Realme Link app support
  • USB Type-C charging
  • Bad
  • Dull, rough, unrefined sound
  • Fatiguing, muddy bass
  • Only SBC Bluetooth codec supported
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.