• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाला धाकड़ फोन सिर्फ 649 रुपये में, Flipkart सेल में इस ऑफर से मची लूट

108MP कैमरा वाला धाकड़ फोन सिर्फ 649 रुपये में, Flipkart सेल में इस ऑफर से मची लूट

Flipkart ने आज Flipkart Big Billion Days Sale का आयोजन सभी यूजर्स के लिए कर दिया है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, फ्रिज, स्मार्ट वॉच, एसी, ईयरबड्स और हेडफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

108MP कैमरा वाला धाकड़ फोन सिर्फ 649 रुपये में, Flipkart सेल में इस ऑफर से मची लूट

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • Motorola G60 में 108MP का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Motorola G60 में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola G60 में Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने आज Flipkart Big Billion Days Sale का आयोजन सभी यूजर्स के लिए कर दिया है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, फ्रिज, स्मार्ट वॉच, एसी, ईयरबड्स और हेडफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप किसी 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 108MP कैमरा से लैस Motorola G60 को बैंक ऑफर, कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं, जिसके बाद कीमत में काफी ज्यादा कमी आ सकती है। आइए जानते हैं कि मोटोरोला जी60 पर फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कितनी शानदार डील मिल रही है।
 

Motorola G60 पर ऑफर


Motorola G60 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन 31% डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1500 रुपये तक) छूट पा सकते हैं। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,500 रुपये) का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 8 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 14,350 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि इस ऑफर का लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर प्रभावी कीमत 649 रुपये तक हो सकती है।
 

Motorola G60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरा की बात की जाए तो Motorola G60 में 108MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  2. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  5. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  6. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  7. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  8. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  9. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  10. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »