बीएसएनएल ने लॉन्च किया 499 रुपये का फोन, साथ में हैं कई ऑफर

फ़ीचर फोन बनाने वाली कंपनी डीटेल मोबाइल ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के साथ, बीएसएनएल ने डीटेल की पेरेंट कंपनी एस.जी. कॉरपोररेट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2017 18:15 IST
ख़ास बातें
  • डीटेल डी1 के लिए ग्राहकों को 499 रुपये चुकाने होंगे
  • Detel D1 में एक 1.44 इंच मोनोक्रोम डिस्प्ले है
  • यह सिंगल सिम सपोर्ट करता है
फ़ीचर  फोन बनाने वाली कंपनी डीटेल मोबाइल ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के साथ, बीएसएनएल ने डीटेल की पेरेंट कंपनी एस.जी. कॉरपोररेट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत, कंपनी ने अब तक का सबसे किफ़ायती फ़ीचर फोन डीटेल डी1 लॉन्च किया है। यह ऑफर 23 दिसंबर 2017 से मिलना शुरू हो गया है और देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

डीटेल और बीएसएनएल की यह साझेदारी 'Connecting India' विचारधारा के तहत की गई है। इस साझेदारी के साथ, डीटेल डी1 फ़ीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक बीएसएनएल सिम कार्ड मिलेगा और पहले रीचार्ज की वैधता 365 दिन की होगी।

बीएसएनएल के बंडल ऑफर के साथ डीटेल डी1 के लिए ग्राहकों को 499 रुपये चुकाने होंगे। जैसा कि हमने बताया कि प्लान की वैधता 365 दिन है और ग्राहकों को 103 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। इस पैक के साथ बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल करने पपर .15 पैसा/मिनट और बीएसएनएल से दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए .40 पैसा प्रति मिनट देना होगा। इसके अलावा एक पर्सनल रिंग बैक टोन भी मिलती है जिसकी वैधता 28 दिन है।

Detel D1 में एक 1.44 इंच मोनोक्रोम डिस्प्ले है। फोन में 650 एमएएच बैटरी है। यह सिंगल सिम सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिवाइस में टॉर्च लाइट, फोनबुक, एफएम रेडियो, स्पीकर और वाइब्रेशन मोड भी है।
Advertisement

बता दें कि इसी साल जुलाई में शून्य प्रभावी कीमत के साथ आने वाले जियो फोन लॉन्च के बाद कम  कीमत वाले फोन पेश करने के लिए जंग छिड़ गई है। इससे पहले अक्टूबर में माइक्रोमैक्स ने बीएसएनएल के साथ साझेदारी में भारत 1 हैंडसेट को पेश किया। माइक्रोमैक्स का यह पहला 4जी फीचर फोन है। इस फोन के साथ ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेटा और इंटरनेट डेटा का फायदा पाएंगे। और इसके लिए हर महीने मात्र 97 रुपये भुगतान करना होगा। Micromax Bharat 1 की कीमत 2,200 रुपये है। डिवाइस के अंदर एंट्री लेवल के क्वालकॉम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसकी मदद से 4जी वीओएलटीई फीचर काम करता है। माइक्रोमैक्स भारत 1 में 22 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी 2000 एमएएच की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, DETEL, Detel mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.