Realme 5 Pro और Realme X को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 5 Pro और Realme X को स्टेबल अपडेट फेज़ के आधार पर दिया जा रहा है। हर यूज़र तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा।

Realme 5 Pro और Realme X को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 5 Pro और Realme X को मिल रहा है दिसंबर का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

ख़ास बातें
  • Realme X को RMX1901EX_11_A.11 वर्ज़न नंबर वाला अपडेट मिला है
  • Realme 5 Pro के अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1971EX_11_A.15 है
  • रियलमी 5 प्रो को मिला इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन फीचर
विज्ञापन
Realme ने अपने दो स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी किया है। Realme 5 Pro को नया अपडेट मिला है जो अपने साथ दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके साथ इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन, कुछ और थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए एक्सपेंडेड ऐप क्लोनिंग सपोर्ट, डार्क मोड इनेबल करने के लिए फास्ट स्विच टॉगल जैसे फीचर्स फोन का हिस्सा बन गए हैं। इसके अतिरिक्त रियलमी ने अपने Realme X स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी किया है जो फोन के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अपडेट कर देता है।

सबसे पहले बात Realme 5 Pro के सॉफ्टवेयर की। इसका बिल्ड नंबर RMX1971EX_11_A.15 है। इसे स्टेबल चैनल के ज़रिए रिलीज कर दिया गया है। अपडेट नए गेसचर्स जोड़ता है जिसकी मदद से यूज़र्स टास्क स्विचर इंटरफेस के ब्लैंक एरिया में प्रेस करके सीधे लॉन्चर होमपेज पर चले जाएंगे। इसके अलावा क्लोन ऐप्स फीचर में कुछ और थर्ड पार्टी ऐप्स को जोड़ दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फ्रंट कैमरे के लिए नाइटस्केप अलगोरिदम को भी अपडेट कर दिया गया है।

रियलमी 5 प्रो अपडेट अपने साथ इनकमिंग कॉल्स के लिए फ्लैश नोटिफिकेशन फीचर लेकर आता है। इसके अलावा डार्क मोड के लिए नोटिफिकेशन सेंटर में फास्ट स्विच टॉगल जोड़ दिया गया है। यह अपने साथ दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। Realme X को RMX1901EX_11_A.11 वर्ज़न नंबर वाला अपडेट मिला है। यह अपने साथ दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है और सिस्टम स्टेब्लिटी को बेहतर बनाता है।

Realme 5 Pro और Realme X को स्टेबल अपडेट फेज़ के आधार पर दिया जा रहा है। हर यूज़र तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। जिन यूज़र्स को ओटीए अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है वे सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा रियलमी 5 प्रो और रियलमी एक्स के यूज़र्स रियलमी के आधिकारिक फोरम से अपडेट फाइल को मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • कमियां
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4035 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 5 Pro, Realme X, December Security Patch
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »