डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मार्च 2017 13:12 IST
डेटाविंड ने भारत में नया मोरजीमैक्स 3जी6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यह एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट एक्सेस के साथ आता है। कंपनी इस नए फैबलेट को मीडिया देखने के शानदार अनुभव के तौर पर प्रमोट कर रही है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। कंपनी ने अभी इस हैंडसेट की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

कनाडा की कंपनी ने मोरजीमैक्स 3जी6 खरीदने वाले यूज़र को 12 महीने तक मुफ्त इंटरनेट ऑफर के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी की है। मुफ्त इंटरनेट सिर्फ उन यूज़र के लिए उपलब्ध होगा जो हैंडसेट में दिए डिफॉल्ट ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का कहना है कि यूज़र को इंटरनेट ब्राउज़ करने के लए किसी डेटा प्लान या हर महीने कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। यूबीसर्फर ब्राउज़र के जरिए पहले साल मुफ्त अनलिमिटेड इंटरनेट ब्राउज़िंग में ऑडियो/वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं है। डेटाविंड का कहना है कि इसके लिए यूज़र को अलग से टॉप-अप प्लान खरीदने होंगे।  
Advertisement

डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 में 6 इंच डिस्प्ले है, हालांकि स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन का पता नहीं चला है। इस कीमत वाले डिवाइस के लिए निश्चित तौर पर 6 इंच स्क्रीन सबसे बड़ी ख़ासियत है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1 जीबी है। इस फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में जीपीआरएस/एज, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। लेकिन फोन की सबसे बड़ी कमी है इसमें 4जी और वीओएलटीई सपोर्ट का ना होना।

डुअल सिम वाले मोरजीमैक्स 3जी6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने नए डिवाइस के एंड्रॉयड वर्ज़न व बैटरी क्षमता का खुलासा अभी नहीं किया है।
Advertisement

डेटा विंड के मोरजीमैक्स3जी6 की सीधी टक्कर लोकप्रिय रेडमी 4ए से होगी, जो इसी कीमत पर मिलता है। इस कीमत में, रेडमी 4ए में ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन और अनुभव मिलता है। लेकिन कुछ यूज़र के लिए 12 महीने के लिए मिलने वाला मुफ्त इंटरनेट एक बड़ी डील हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale से में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.