iPhone की जगह लेने वाला Cyclon एआई फोन आ रहा है जो कि आपकी जगह खुद फोन पर काम करेगा।
Photo Credit: Cyclon
Cyclon AI Phone यूजर्स की जगह पर काम करेगा।
AI स्मार्टफोन आ रहा है। स्टार्टअप कंपनी Cyclon ने एक नया एआई फोन पेश किया है। यह फोन एंड्रॉयड पर चलने वाले स्मार्टफोन या iOS पर चलने वाले आईफोन से काफी अलग है। एआई फोन पर सिर्फ ऐप्स काम नहीं करते हैं। बल्कि इनका AI एजेंट यूजर्स को समझ सकता है और उनकी तरफ से काम कर सकता है। नया एआई फोन बताता है कि लोग AI के साथ कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं। आइए एआई फोन के बारे में डिटेल से जानते हैं।
An AI phone to replace your iPhone. That's what we're building at Cyclon (YC F26). If you can do it on your phone, you should be able to ask your phone to do it. AI uses the apps you already have, builds the ones you're missing, and handles tasks in the background. https://t.co/HayifId22X
— Adam Zinebi (@AdamZinebi1) November 2, 2026
Cyclon फोन की कीमत 699 डॉलर (लगभग ₹66,112) है, जिसके साथ Pixel 8a प्रोटोटाइप भी बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलेगा। यह एआई फोन अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
Cyclon स्टार्टअप को 2026 में एंड्रॉयड इंजीनियर थॉमस कीफर और एडम जिनेबी ने मिलकर शुरू किया है। इस स्टार्टअप को Y कॉम्बिनेटर से सपोर्ट मिला है। फोन को पूरी तरह से AI के हिसाब से तैयार किया है। इस फोन में यूजर्स को खुद ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा किसी काम के लिए स्क्रीन पर बार-बार टैप भी नहीं करना होगा। इसमें यूजर्स को सिर्फ बताना होगा कि उन्हें क्या चाहिए। सिर्फ एक टच में एक ऐसा AI एजेंट एक्टिवेट हो जाएगा जो डिवाइस में मौजूद ऐप्स का उपयोग करके किसी टास्क को पूरा करेगा। इसके अलावा अगर फोन में कोई जरूरी ऐप नहीं है तो एआई एजेंट एक नया ऐप भी तैयार कर सकता है।
एडम जिनेबी ने X पर वीडियो पोस्ट करके अपने एआई फोन के बारे में जानकारी दी है।
Cyclon ने अपने पहले फोन का हार्डवेयर खुद तैयार नहीं किया है। बल्कि Google Pixel 8a यूनिट्स का उपयोग करके अर्ली एक्सेस प्रोटोटाइप तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इनमें अपना खुद का सॉफ्टवेयर डाला गया है। Cyclon फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम कुछ इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि AI एजेंट यूजर्स के ऐप्स और फोन के फीचर्स पर काम कर सकता है। यह एक ऐप से जानकारी निकालकर उसे दूसरे ऐप में उपयोग कर सकता है, मैसेज भेज सकता है, कॉल कर सकता है और बैकग्राउंड में टास्क भी मैनेज कर सकता है। हालांकि, पहचान की पुष्टि या फिर किसी भी तरह की मंजूरी यूजर्स को खुद देनी होगी।
अगर यूजर्स फोन से कुछ काम करने के लिए कहते हैं तो यह उसे बिना रुके पूरा कर सकता है, जिसमें मैसेज भेजने से लेकर किसी ऐप में कुछ बदलाव करना शामिल है। एआई फोन कॉल के दौरान यह बताता है कि यह एक AI है। वहीं अगर यूजर्स चाहते हैं कि यह किसी खास ऐप पर नहीं जाए तो उस ऐप के लिए इसका एक्सेस बंद किया जा सकता है। Cyclon OS अधिकतर एंड्रॉयड ऐप्स के साथ काम करता है। इसका एसिस्टेंट यूजर्स के अकाउंट का उपयोग करके उनकी तरफ से इन ऐप्स के अंदर काम करता है। हालांकि, बैंकिंग, पेमेंट ऐप और Google-सर्टिफाइड फोन की जरूरत वाले ऐप्स का इस पर इस्तेमाल नहीं होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स