• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • क्रियो मार्क 1 फोन को हर महीने मिलेंगे नए फ़ीचर, 13 अप्रैल को होगा लॉन्च

क्रियो मार्क 1 फोन को हर महीने मिलेंगे नए फ़ीचर, 13 अप्रैल को होगा लॉन्च

क्रियो मार्क 1 फोन को हर महीने मिलेंगे नए फ़ीचर, 13 अप्रैल को होगा लॉन्च
विज्ञापन
क्रियो ने इस महीने ही अपने मार्क 1 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को हर महीने नए फ़ीचर अपडेट मिलेगा। इस दौरान यह नहीं बताया गया था कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा जिसका खुलासा अब हुआ है।

कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। अफसोस की बात यह है कि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, क्रियो द्वारा जारी किए टीज़र वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका लुक बेहद ही लेटेस्ट है। साइज के हिसाब से इसके आईफोन 6 प्लस के बराबर होने की संभावना है।

कंपनी ने इसके अलावा प्रमोशन ऑफर भी शुरू किया है। इसके तहत यूज़र स्मार्टफोन के एक किनारे पर अपनी चाहत का टेक्स्ट लिखवा सकते हैं। इच्छुक खरीदार कंपनी की वेबसाइट पर लिखे हुए टेक्स्ट के साथ मोबाइल के लुक की जांच पहले ही कर सकते हैं।

कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक साई श्रीनिवास ने गैजेट्स 360 कहा था, ''क्रियो के लिए ग्राहक सबसे अहम हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए मासिक अपडेट मॉडल को अपनाया गया है। इन अपडेट में ओएस स्तर पर कई पावरफुल फ़ीचर हैं जो फिलहाल एंड्रॉयड पर मौजूद नहीं हैं।"

इतना तो साफ है कि कंपनी की कोशिश स्पेसिफिकेशन और कीमत की आपाधापी से दूर कुछ नया करने की कोशिश है। वह ओएस अपडेट के जरिए यूज़र को हमेशा नया फोन इस्तेमाल करने का एहसास देना चाहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Creo, Creo Mark 1, Mark 1, Smartphones, Startups
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »