Coolpad Note 5 Lite C 4 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को एहसास हो गया है कि भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करनी है तो ऑफलाइन मार्केट की ओर बढ़ना ही होगा। इस रणनीति को अमल में लाने वाली नई कंपनी कूलपैड है। Coolpad भारती मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन नोट 5 लाइट सी को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Coolpad Note 5 Lite C  4 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • नोट 5 लाइट सी कंपनी का पहला ऑफलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा
  • यह मेटल बॉडी और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आएगा
  • लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को एहसास हो गया है कि भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करनी है तो ऑफलाइन मार्केट की ओर बढ़ना ही होगा। इस रणनीति को अमल में लाने वाली नई कंपनी कूलपैड है। Coolpad भारती मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन नोट 5 लाइट सी को लॉन्च करने की तैयारी में है। Coolpad Note 5 Lite C को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस हैंडसेट के बारे में कई दिनों से सोशल मीडिया पर टीज़र जारी करती रही है।

ट्विटर और फेसबुक के ज़रिए जारी किए टीज़र के आधार पर बता दें कि कूलपैड नोट 5 लाइट सी कंपनी का पहला ऑफलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा। इसके अलावा यह मेटल बॉडी और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आएगा। इसके अलावा यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए ताजा ट्वीट में लिखा गाया है, "3 Days to Go!! With the zest of  #AndroidNougat, the #CoolpadNote5LiteC is coming soon in your nearby store"।

नाम से लगता है कि कूलपैड का यह फोन मार्च महीने में भारत में 8,199 रुपये में लॉन्च किए गए कूलपैड नोट 5 लाइट का एक वेरिएंट है। डुअल सिम वाला कूलपैड नोट 5 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि फोन में फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

कूलपैड नोट 5 लाइट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट में यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad, Coolpad Note 5 Lite C Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »