कूलपैड नोट 3 प्लस स्मार्टफोन शुक्रवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 3 मई 2016 15:19 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड जल्द ही भारत में अपने कूलपैड नोट 3 स्मार्टफोन का 'प्लस' वेरिएंट लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं बताया है। कूलपैड नोट 3 प्लस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमें उसे लॉन्च किए जाने तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

कूलपैड नोट 3 को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद जनवरी 2016 में लाइट वेरिएंट को। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कूलपैड नोट 3 प्लस ज्यादा पावरफुल वेरिएंट होगा। ध्यान रहे कि कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 का लाइट वेरिेएंट है। आपको बता दें कि कूलपैड नोट 3 स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

यह फोन 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। कूलपैड नोट 3 में 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 3 जीबी का रैम मौजूद है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। डिवाइस 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ आता है और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन में वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर 360 डिग्री के फिंगर रोटेशन को सपोर्ट करता है और यह तेजी से पहचान भी कर पाता है। इसमें कंपास, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और गायरोस्कॉप सेंसर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.