कूलपैड नोट 3 लाइट बजट स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जनवरी 2016 17:33 IST
चीन की कंपनी कूलपैड ने शुक्रवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 लाइट लॉन्च किया। इस हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव पर अमेज़न इंडिया की साइट पर मिलेगा। हैंडसेट की बिक्री फ्लैश सेल के जरिए की जाएगी जिसे 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे।     

कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 का बेसिक वर्ज़न है जिसे पिछले साल भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था।

(पढ़ें: कूलपैड नोट 3 लाइट बनाम कूलपैड नोट 3)

डुअल-सिम डुअल-4जी कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर कूल यूआई 6.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ मौजूद होगा 3 जीबी का रैम। यह स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से है। एक और खासियत फिंगरप्रिंट सेंसर है जो बैकपैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है।
Advertisement

कूलपैड नोट 3 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Advertisement

नोट 3 लाइट में 2500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि इस हैंडसेट को वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) फंक्शनालिटी उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा कब तक किया जाएगा, फिलहाल यह नहीं बताया गया। कूलपैड नोट 3 लाइट के लिए भविष्य में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट भी रिलीज किया जाएगा। कूलपैड ने बताया कि उसने आफ्टर सेल सर्विस के लिए एचसीएल के साथ समझौता किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.